
थाई ब्यूटी क्वीन से एक दिन बाद ही खिताब छीना गया...मॉडल का वीडियो हो गया था वायरल
AajTak
थाई ब्यूटी क्वीन सुफानी नोइनोंथोंग से ब्यूटी कंटेस्ट जीतने के एक दिन बाद ही उनसे खिताब छीन लिया गया. उन्हें मिस ग्रैंड प्रचुआप खीरी खान 2026 का खिताब मिला था. सोशल मीडिया पर महिला के कुछ वीडियो वायरल होने के बाद ये कार्रवाई की गई.
थाईलैंड में एक मॉडल से उनके ब्यूटी कंटेस्ट जीतने के एक दिन बाद ही खिताब छीन लिया गया. क्योंकि सोशल मीडिया पर उनके कुछ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहे थे. इसी वजह से उन पर कार्रवाई की गई. मॉडल से जो खिताब छीना गया, उसी की बदौलत वो मिस ग्रैंड थाईलैंड 2026 प्रतियोगिता की प्रतिभागी भी चुनी गई थीं.
द न्यूज स्ट्रेट्स टाइम्स के मुताबिक, 20 सितंबर को बेबी नाम से मशहूर 27 वर्षी थाई मॉडल सुफानी नोइनोंथोंग को मिस ग्रैंड प्रचुआप खीरी खान 2026 का खिताब दिया गया था. ताजपोशी के ठीक एक दिन बाद ही ऑनलाइन वायरल हो रहे अश्लील वीडियो के कारण उनसे मिस ग्रैंड प्रचुआप खीरी खान 2026 का खिताब छीन लिया गया.
20 सितंबर को जीता था खिताब थाई समाचार आउटलेट थाइगर के अनुसार नोइनोनथोंग ने 20 सितंबर को जो खिताब जीता था, उससे वह राष्ट्रीय मिस ग्रैंड थाईलैंड 2026 प्रतियोगिता के लिए प्रांतीय प्रतिनिधि बन गईं. इस प्रतियोगिता में वह थाईलैंड के 76 अन्य प्रांतों के प्रतिनिधियों के साथ प्रतिस्पर्धा करतीं.
एक दिन बाद ही ले लिया गया क्राउन कॉन्टेस्ट कराने वाली संस्था के बयान में कहा गया कि मिस ग्रैंड प्रचुआप खीरी खान 2026 को कुछ ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है, जो प्रतियोगिता के नियमों के विरुद्ध है. साथ ही किसी भी कंटस्टेंट से ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती है. इसलिए उनसे विजेता का क्राउन और खिताब ले लिया गया है.
पुराना वीडियो लीक हुआ था सोशल मीडिया पर नोइनोंथोंग को जो वीडियो सामने आए, उनमें ई-सिगरेट पीते और ट्रांसपेरेंट इनरवीयर में नाचती हुई दिखाई दे रही थीं. यह वीडियो मिस ग्रैंड प्रचुआप खीरी खान 2026 प्रतियोगिता जीतने के एक दिन बाद ही ऑनलाइन वायरल हो गया.
27 वर्षीय मॉडल ने वीडियो रिकॉर्ड करने की बात स्वीकार की. उन्होंने कहा कि उसने अपनी मां, जो अब इस दुनिया में नहीं है. उनकी मदद करने के लिए हताश होकर ऐसा किया था. मॉडल ने बताया कि पुराना वीडियो लीक हुआ है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












