
थाईलैंड को मिली सबसे युवा प्रधानमंत्री, जानें कौन हैं पाएटोंगटार्न चिनावाट?
AajTak
थाईलैंड में राजनीतिक अस्थिरता के बीच देश को नया प्रधानमंत्री मिल गया है. पाएटोंगटार्न चिनावाट थाईलैंड की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बन गई हैं जो एक बड़े राजनीतिक परिवार से आती हैं. पाएटोंगटार्न चिनावाट के परिवार से चार लोग प्रधानमंत्री रह चुके हैं.
थाईलैंड को पाएटोंगटार्न चिनावाट (Paetongtarn Shinawatra) के रूप में अपना नया प्रधानमंत्री मिल गया है. पूर्व प्रधानमंत्री और अरबपति टाकसिन चिनावाट की 37 वर्षीय बेटी पाएटोंगटार्न देश का नेतृत्व करने वाली सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गई हैं.
शुक्रवार को पाएटोंगटार्न की नियुक्ति थाई सांसदों की मंजूरी के बाद की गई. इससे दो दिन पहले देश की सुप्रीम कोर्ट ने श्रेथा थाविसिन को नैतिक मूल्यों का उल्लंघन करने के आरोप में पद से हटा दिया था.
कौन हैं थाईलैंड की सबसे युवा पीएम पाएटोंगटार्न चिनावाट
पाएटोंगटार्न चिनावाट थाईलैंड के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आती हैं. उनके पिता टाकसिन चिनावाट को एक वक्त राजनीति में हराना बेहद मुश्किल माना जाता था.
टाकसिन चिनावाट 2001 में थाईलैंड की सत्ता में आए और देश के उत्तर और उत्तर-पूर्वी हिस्से के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद लोकप्रिय हुए. लेकिन उन पर सत्ता में रहने के दौरान भ्रष्टाचार और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगे और देश की सेना उन्हें नापसंद करने लगी. साल 2006 में एक तख्तापलट के जरिए उन्हें अपदस्थ कर दिया गया. बावजूद इसके अब भी वो थाई राजनीति में प्रभावशाली बने हुए हैं.
पाएटोंगटार्न टाकसिन चिनावाट की तीन संतानों में सबसे छोटी है. साथ ही वो देश का नेतृत्व करने वाली परिवार की चौथी सदस्य हैं. टाकसिन चिनावाट के बहनोई सोमचाई वोंगसावत 2008 में कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री थे, जबकि उनकी बहन यिंगलक चिनावाट 2011 से 2014 तक थाईलैंड की प्रधानमंत्री थीं. सोमचाई और यिंगलक दोनों को अदालत के फैसलों के कारण पद से हटा दिया गया था.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.






