
थम नहीं रही कफ सिरप की त्रासदी... मध्य प्रदेश के 2 और बच्चों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 22 तक पहुंचा
AajTak
MP News: छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत किडनी फेल्यर के कारण हुई, जो जहरीली Coldrif कफ सिरप के सेवन से संबंधित है. मध्य प्रदेश के कुछ अन्य बच्चों का नागपुर में इलाज चल रहा है.
मध्य प्रदेश में दूषित Coldrif कफ सिरप त्रासदी थमने का नाम नहीं ले रही है. किडनी में संक्रमण के कारण दो और मासूमों की मौत हो गई है, जिससे राज्य में मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है. इसकी पुष्टि गुरुवार को छिंदवाड़ा के एडिशनल कलेक्टर धीरेंद्र सिंह नेत्री ने की.
एडिशनल कलेक्टर ने बताया कि 5 वर्षीय विशाल की बुधवार शाम और 4 साल के मयंक सूर्यवंशी की देर रात महाराष्ट्र के नागपुर में एक अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. दोनों बच्चे छिंदवाड़ा के परासिया कस्बे के निवासी थे. अधिकारी ने बताया कि अब मरने वालों की संख्या 22 हो गई है.
मध्य प्रदेश पुलिस ने इन मौतों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है और तमिलनाडु स्थित कोल्ड्रिफ के निर्माता के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
परासिया के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) जितेंद्र सिंह जाट ने पीटीआई-भाषा को बताया कि SIT ने गुरुवार को मिलावटी कफ सिरप मामले में तमिलनाडु की श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन गोविंदन को चेन्नई से गिरफ्तार किया. पुलिस ने दवा फैक्ट्री को भी सील कर दिया है. आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के लिए चेन्नई की एक अदालत में पेश किया जाएगा और शुक्रवार तक परासिया लाया जाएगा.
मध्य प्रदेश सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में बच्चों की मौत की जांच के दौरान दो औषधि निरीक्षकों और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के एक उप निदेशक को निलंबित कर दिया था और राज्य के औषधि नियंत्रक का तबादला कर दिया था.
छिंदवाड़ा के डॉ. प्रवीण सोनी को कथित लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. परासिया कस्बे की एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को सोनी की जमानत याचिका खारिज कर दी.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








