
'थप्पड़ मारता था, गाली देता था इसलिए चॉपर से काट डाला', एक कातिल का कबूलनामा
AajTak
दिल्ली के पालम में देवदास नाम के 55 साल के शख्स की उसी के फ्लैट में हत्या कर दी गई. पुलिस को इस हत्या के बारे में तब पता चला जब किसी ने कंट्रोल रूम में कॉल करके इस बारे में जानकारी दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बिल्डिंग के फ्लैट से बदबू आ रही थी.
जिस चॉपर को देवदास अपनी सुरक्षा के लिए सालों से अपने तकिए के नीचे रखकर सोता था उसी चॉपर से कातिल ने देवदास के टुकड़े कर दिए. ये वारदात दक्षिण पश्चिम जिला के पालम इलाके की है. क़ातिल उचित रावत, हत्या के बाद उसी फ्लैट में एक हफ्ते तक रहा भी ताकि किसी को शक न हो.
दिल्ली के पालम में देवदास नाम के 55 साल के शख्स की उसी के फ्लैट में हत्या कर दी गई.पुलिस को इस हत्या की जानकारी छोटी दीपावली यानी 30 अक्टूबर को चली. दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके एक शख्स ने जानकारी दी कि उनकी बिल्डिंग के फ्लैट से बदबू आ रही है.
बिल्डिंग का मालिक था मृतक
पुलिस की टीम जब वहां पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद है. इसके बाद फायर विभाग को कॉल किया गया जिसने ताला तोड़कर फ्लैट का दरवाजा खोला. जब पुलिस की टीम अंदर गई तो उन्होंने देखा कि अंदर एक दूसरा कमरा भी है जिस पर बाहर से ताला लटका हुआ है. जब उस दरवाजे को तोड़ा गया तो अंदर कपड़ों में लिपटी हुई बेहद बुरी हालत में एक लाश पड़ी थी.
यह भी पढ़ें: UP: BMW कार की टक्कर से हलवाई की मौत, BJP नेता और बेटा फरार,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
यह लाश इस बिल्डिंग के मालिक की ही थी. आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि देवदास जो इस बिल्डिंग का मालिक था इस फ्लैट में रहा करता था. उसकी देखभाल के लिए एक महिला उसके साथ रहती थी जो 10 अक्टूबर के आसपास आंध्र प्रदेश अपने घर चली गई थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












