
'थप्पड़ से ज्यादा दुख इस बात का है कि...', जिस प्रोफेसर पर DUSU ज्वाइंट सेक्रेटरी दीपिका झा ने हाथ उठाया उन्होंने बताई पूरी कहानी
AajTak
दिल्ली यूनिवर्सिटी के भीम राव अंबेडकर कॉलेज में इस वक्त पारा हाई है. DUSU की ज्वाइंट सेक्रेटरी दीपिका झा ने प्रोफेसर सुजीत को प्रिंसिपल रूम में थप्पड़ जड़ दिए. पूरा मामला क्या है, इसके पीछे क्या राजनीति है, प्रोफेसर सुजीत ने इसपर अपना पक्ष रखा.
दिल्ली यूनिवर्सिटी — सालभर भले सिलेबस और सेमेस्टर में उलझी रहे, लेकिन छात्रसंघ चुनाव आते ही कैंपस का माहौल बदल जाता है. अबतक छात्रों के गुटों के आपसी झगड़े आम थे, लेकिन बीते कुछ सालों से 'छात्र नेता' कॉलेज प्रशासन पर हावी हैं. इसी कड़ी में 16 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी के बी.आर. आंबेडकर कॉलेज (BRAC) का एक वीडियो सामने आया.
यमुना विहार में मौजूद BRAC के अंदर DUSU (दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन) के अध्यक्ष आर्यन मान और ज्वाइंट सेक्रेटरी दीपिका झा पहुंचे थे. दीपिका यहां कहासुनी के बाद प्रोफेसर को दो थप्पड़ जड़ देती हैं. वो भी प्रिंसिपल और पुलिसवालों के सामने और कोई कुछ नहीं कर पाता.
सुजीत कुमार — नाम सुनने में आम लगे, पर जिम्मेदारी बड़ी थी. कॉमर्स पढ़ाते हैं, और कॉलेज की डिसिप्लिन कमेटी के अध्यक्ष भी हैं. लेकिन विडंबना देखिए— उसी डिसिप्लिन इंचार्ज को प्रिंसिपल रूम के अंदर सबके सामने थप्पड़ मारे गए.
सुजीत कुमार कहते हैं, '16 अक्टूबर को क्या हुआ, ये समझना है तो एक दिन पीछे लौटना होगा.' मतलब, कहानी थप्पड़ से शुरू नहीं होती, उसकी भूमिका एक दिन पहले ही लिखी जा चुकी थी.
NSUI vs ABVP की लड़ाई, प्रोफेसर पर आई
सुजीत बताते हैं, 'असल में ये झगड़ा किसी एक थप्पड़ या किसी एक दिन का नहीं था, ये तो NSUI और ABVP की पुरानी खींचतान का नतीजा था.' इसे समझाते हुए उन्होंने कहा, DU के कई कॉलेज ऐसे हैं जो स्वायत्त या ऑफ-कैंपस होने की वजह से DUSU से जुड़े नहीं है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









