
थप्पड़ मारा, महिला का गला पकड़ा... ‘यशू-यशू’ वाले पादरी बजिंदर सिंह का हिंसक वीडियो वायरल
AajTak
पंजाब के पादरी बजिंदर सिंह का मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पादरी युवक और महिला के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. हाल में ही पादरी के खिलाफ 22 साल की एक महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कपूरथला पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था.
पंजाब के जालंधर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें ताजपुर चर्च के स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह महिला और अन्य लोगों के साथ मारपीट करते नजर आ रहा है. वीडियो में बजिंदर महिला को धक्का, थप्पड़ जड़ते और गला पकड़कर धमाकते हुए दिख रहा है. महिला बच्चे के साथ पादरी के दफ्तर आई थी, यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
6 मिनट 26 सेकेंड का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि दफ्तर में पादरी बजिंदर सिंह अपनी कुर्सी पर बैठे हैं और सामने तीन महिला सोफा पर बैठी हुई हैं. दूसरी ओर कुर्सियों पर कुछ युवक बैठे हैं. बातचीत के दौरान पादरी ने एक युवक पर फोन फेंककर हमला किया और पास में रखे पर्स जैसे सामान को युवक के सिर पर दे मारा.
पादरी यहीं नहीं रुका, उसने युवक को लगातार 10-12 थप्पड़ जड़ दिए. जिसके बाद उसने महिला को उंगली दिखाते हुए धमकी दी. फिर महिला और पादरी के बीच बहस हुई. पादरी और महिला के बीच जोरदार बहस होने के बाद नौबत हाथापाई की आ गई. पादरी महिला को धक्का और गला पकड़ते नजर आया. जिसके बाद कई लोग जुट गए और मामले को शांत किया.
यह भी पढ़ें: Ground Report: पंजाब में धर्मांतरण पर पहचान का पर्दा, कागजों पर सिख ही रहना चाहते हैं कन्वर्टेड ईसाई, ताकि न विवाद हो, न आरक्षण छूटे!
पादरी बजिंदर सिंह पर यौन उत्पीड़न का मामला

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










