
त्रिपुरा: सीमा पार से सोने तस्करी करने वालों पर BSF का एक्शन, जब्त किया 36 लाख का गोल्ड
AajTak
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इनपुट के आधार पर बीएसएफ के जवानों ने शनिवार को निश्चिंतपुर सीमा चौकी क्षेत्र के कई जगहों पर जाल बिछाया और बॉर्डर के पास दो संदिग्धों की हरकत दिखी. इसके बाद इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा इलाके में स्थित घने जंगल की ओर भाग कर फरार हो गया.
बीएसएफ ने पश्चिमी त्रिपुरा के निश्चिंतपुर इलाके में सोने की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. सुरक्षा बल ने व्यक्ति के पास से 36.6 लाख रुपये की कीमत की चार सोने की छड़ें बरामद की हैं.
रविवार को बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इनपुट के आधार पर बीएसएफ के जवानों ने शनिवार को निश्चिंतपुर सीमा चौकी क्षेत्र के कई जगहों पर जाल बिछाया और बॉर्डर के पास दो संदिग्धों की हरकत दिखी. इसके बाद इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा इलाके में स्थित घने जंगल की ओर भाग कर फरार हो गया.
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'वे (तस्कर) बांग्लादेश की ओर से भारतीय हिस्से की ओर बढ़ रहे थे. ये लोग बाड़ से बॉर्डर पार कर पास के वन क्षेत्र घुस गए. इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने एक संदिग्ध तस्कर को पकड़ लिया, जबकि दूसरा घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.'
यह भी पढ़ें: त्रिपुरा में फ्यूल संकट, पेट्रोल, डीजल लेकर दो ट्रेनें रवाना, हाल में खाने का सामान भेजा गया था
उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान अमतली थाना क्षेत्र के किस्मतकुरी निवारी गिरफ्तार प्रशांत राय के पास से 36.6 लाख रुपये कीमत की चार सोने की छड़ें बरामद की हैं.
अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति ने सीमा पार सोने की तस्करी में अपनी संलिप्तता के अपने गुनाह को कबूल कर लिया है. और खुलासा किया कि यह खेप उसे बांग्लादेश के ब्राह्मणबारिया निवासी इकबाल नाम के एक बांग्लादेशी व्यक्ति ने सौंपी थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







