
त्रिपुरा में तीन एजेंसियों का संयुक्त ऑपरेशन, मालगाड़ी से 2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद
AajTak
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, गुरुवार को राजकीय रेलवे पुलिस बल (GRP), सीमा शुल्क विभाग और विशेष कार्य बल (STF) ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया था.
त्रिपुरा के जिरानिया रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी से लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया है. इस बरामदगी की जानकारी स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को दी.
लोकल पुलिस ने इस सिलसिले में बताया कि यह बरामदगी गुरुवार शाम लगभग 4.30 बजे शुरू हुए और शुक्रवार तड़के समाप्त हुए तलाशी अभियान के बाद हुई. जिसे विभागीत स्तर पर बड़ी सफलता माना जा रहा है.
त्रिपुरा पुलिस ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा है, 'मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, गुरुवार को राजकीय रेलवे पुलिस बल (GRP), सीमा शुल्क विभाग और विशेष कार्य बल (STF) ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया था.'
पुलिस की विज्ञप्ति के मुताबिक, बताया गया है, 'समन्वित छापेमारी के दौरान, टीमों ने पश्चिमी त्रिपुरा के जिरानिया रेलवे स्टेशन पर खड़ी दो मालगाड़ियों के डिब्बों से प्रतिबंधित एस्क्यूफ सिरप (प्रत्येक 100 मिलीलीटर) की 90,000 बोतलें बरामद कीं हैं."
पीटीआई के अनुसार, इस जब्ती के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









