
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी का फैसला सर्वोपरि
AajTak
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है.
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंप दिया है. शुक्रवार को उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने पद छोड़ दिया.
आलाकमान के कहने पर छोड़ा पद
उन्होंने मीडिया से कहा कि उनके लिए पार्टी का फैसला सर्वोपरि है. आलाकमान के कहने पर उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है. अब वे पार्टी के एक अनुशासित सिपाही के तौर पर काम करते रहेंगे. हालांकि उन्होंने नए सीएम कौन होगा, इस सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया है.
बिप्लव देव को लेकर संगठन में थी नाराजगी
बिप्लव देव को लेकर संगठन में नाराजगी चल रही है. दो विधायकों ने पार्टी भी छोड़ दी थी. विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर बीजेपी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. मालूम हो कि अगले साल 2023 में राज्य में चुनाव होने हैं. गुजरात की तर्ज पर त्रिपुरा में मंत्री से लेकर संगठन तक में बड़े फेरबदल हो सकते हैं. इस्तीफे के बाद वे संगठन में किसी पद को संभाल सकते हैं.
शाम को होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











