
त्रिकोणीय मुकाबले की ओर बढ़ता तमिलनाडु का चुनाव
AajTak
यहां का चुनाव अभी तक दो-ध्रुवीय होता दिख रहा था लेकिन विजयकांत की अगुवाई वाली डीएमडीके के अन्नाद्रमुक गठबंधन से अलग होने के बाद स्थिति बदलती दिख रही है.
तमिलनाडु में 6 अप्रैल को वोटिंग से पहले राजनीतिक हालात तेजी से बदलने लगे हैं. यहां का चुनाव अभी तक दो-ध्रुवीय होता दिख रहा था लेकिन विजयकांत की अगुवाई वाली डीएमडीके के अन्नाद्रमुक गठबंधन से अलग होने के बाद स्थिति बदलती दिख रही है. फिल्म अभिनेता कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के साथ, डीएमडीके रणनीतिक तालमेल के तहत चुनाव लड़ने की दिशा में बढ़ गई है. अर्थात, विजयकांत की पार्टी, एमएनएम गठबंधन से सीधे तौर पर जुड़ने की जगह परोक्ष रूप से जुड़ कर चुनाव लड़ सकती है. तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक-भाजपा और डीएमडीके मिलकर चुनाव लड़ने जा रहे थे. विपक्षी खेमे में द्रमुक-कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन था. कमल हसन की पार्टी एमएनएम भी चुनाव मैदान में थी, लेकिन डीएमडीके के अन्नाद्रमुक से अलग होने के बाद मामला दिलचस्प हो गया है. एमएनएम ने 154 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. बाकी 80 सीटों में से उसने 40 सीटें अभिनेता सरतकुमार की पार्टी ऑल इंडिया समतुवा मखल काची और शेष 40 सीट इंडिया जननायक काची को दिया है. सूत्रों का कहना है जिन जगहों पर डीएमडीके मजबूत मानी जाती है वहां एमएनएम गठबंधन में शामिल दल परोक्ष रूप से डीएमडीके प्रत्याशियों की मदद कैसे कर सकते हैं इसकी रणनीति तैयार की जा रही है. एक संभावना यह भी है कि विजयकांत भी एमएनएम का हिस्सा बनें और सीट शेयरिंग को दोबारा से अंतिम रूप दिया जाए. लेकिन ज्यादा संभावना इस बात की है कि एमएनएम गठबंधन और डीएमडीके के बीच रणनीतिक तालमेल हो.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











