
त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड का बड़ा फैसला, स्पॉट बुकिंग घटाकर की 5000
AajTak
केरल हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद ट्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए स्पॉट बुकिंग की संख्या 5000 तक सीमित कर दी है. बोर्ड ने पम्पा, एरुमेली और चेंगन्नूर में स्पॉट बुकिंग अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है.
केरल हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए ट्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने सबरीमाला में दर्शन के लिए स्पॉट बुकिंग की संख्या को निर्धारित कर 5000 कर दी है. ये पाबंदियों 24 नवंबर तक लागू रहेंगी.
ट्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के इस फैसले के बाद पम्पा, एरुमेली और चेंगन्नूर में स्पॉट बुकिंग को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. अब अब स्पॉट बुकिंग सिर्फ दो सेंटर निलक्कल और वनदीपेरियार पर ही उपलब्ध रहेगी.
24 नवंबर तक लागू रहेंगी पाबंदियां
बोर्ड ने बताया कि ये सभी पाबंदियां फिलहाल 24 नवंबर तक लागू रहेंगी, जिसके बाद आगे की स्थिति पर फैसला लिया जाएगा. बोर्ड का कहना है कि इससे भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी और भक्तों को लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
TDB ने श्रद्धालुओं की अपील
Travancore Devaswom Board ने सबरीमाला आने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संभव हो तो वर्चुअल क्यू के माध्यम से दर्शन के लिए अपना स्लॉट पहले ही सुरक्षित कर लें. ये भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुविधाजनक दर्शन सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है. इन नई पाबंदियों को देखते हुए श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले वर्चुअल क्यू की स्थिति की जांच कर लें.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









