
तौलिया लपेटकर सड़क पर निकली लड़की? घूर-घूरकर देखने लगे लोग, VIDEO
AajTak
हाल में वायरल एक वीडियो में दिखा कि मिंत्रा फैशन सूपरस्टार और जानी मानी इंफ्लूएंसर तनुमिता घोष मुंबई की सड़कों पर निकल गई और वो भी सिर्फ तौलिए में. आस पास लोग उन्हें हैरान होकर देखने लगे. यहां जानें इसके पीछे क्या था कारण?
आज सोशल मीडिया का दौर है और रोजाना एक से एक ट्रेंड चल पड़ते हैं जिसपर लोग वीडियो शूट करते हैं. इसी तरह इन दिनों इंस्टाग्राम पर 'तौबा-तौबा' ट्रेंड चल रहा है जिसपर लोग खास डांस स्टेप पर रहे हैं लेकिन हाल में जब एक लड़की ने इसी गाने पर रील बनाई तो लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं.
दरअसल मिंत्रा फैशन सूपरस्टार और जानी मानी इंफ्लूएंसर तनुमिता घोष मुंबई की सड़कों पर निकल गई और वो भी सिर्फ तौलिए में. उन्होंने एक पिंक तौलिया खुद को लपेटा हुआ था और एक अपने गीले बालों में बांधा हुआ था जैसे कि वे अभी- अभी बाथरूम से निकली हों. सड़क पर तनुमिता को ऐसे देखकर लोग स्तब्ध रह गए. वीडियो को कैप्शन में तनुमिता ने लिखा है- 'मुंबई के लोग आज मुझे देखकर 'तौबा- तौबा' कर रहे होंगे.' अजीब आउटफिट के साथ तनुमिता ने स्पोर्ट शूज और इयररिंग्स भी पहने हुए हैं.
वीडियो के आखिर में एक नाटकीय मोड़ आता है जब तनुमिता आगे जाकर सड़क पर तौलिया उतार देती हैं और दिखता है कि अंदर उन्होंने एक सुंदर ड्रेस पहना हुआ है. लोग तनुमिता के इस बोल्ड स्टंट से स्तब्ध रह गए. लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने का तनुमिता का मकसद भी पूरा हो गया.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया, जिसे 10 लाख से अधिक बार देखा गया और हजारों लाइक और शेयर मिले. इसके अलावा लोग इसपर ढेरों कमेंट भी करने लगे. कुछ ने इस बेशर्म कहा तो कुछ ने इसे व्यूज के लिए घटिया स्टंट करार दिया. एक यूजर ने तनुमिता की तुलना उन सेलेब्रिटीज से की जो सुर्खियों के लिए अजीब हरकतें करते दिखते हैं. कई लोगों ने इसे महिलाओं का ओब्जेक्टिफिकेशन बताया.
रिएक्शन के जवाब में, तनुमिता ने साफ किया कि वीडियो 2019 के एक शो का था जहां उन्हें एक खास काम दिया गया था. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए और यह एक एंटरटेनमेंट फॉर्मेट का हिस्सा है जिसे सोनाक्षी सिन्हा, शालीना नाथानी, मनीष मल्होत्रा और डिनो मोरिया जैसी मशहूर हस्तियों द्वारा जज किया जाता है. हालांकि इसके बावजूद कुछ लोगों ने उन्हें भला बुरा कहना जारी रखा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











