
'....तो 100 से कम सीटों पर सिमट जाएगी BJP, देरी ना करे कांग्रेस', राहुल-सोनिया को नीतीश कुमार का संदेश
AajTak
देश में अगले आम चुनाव को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है. नीतीश कुमार ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस को आगे आना चाहिए और विपक्षी एकजुटता में देरी नहीं करनी चाहिए.
देश में अगले आम चुनाव को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है. नीतीश कुमार ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस को आगे आना चाहिए और विपक्षी एकजुटता में देरी नहीं करनी चाहिए.
पटना में आयोजित CPI-ML के राष्ट्रीय कनवेंशन में सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पद को लेकर कहा कि नेतृत्व को लेकर मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है. हम तो केवल बदलाव चाहते हैं. जो सब तय करें वही होगा. नीतीश ने कहा कि अब कांग्रेस को आगे का फैसला करना चाहिए और विपक्षी एकजुटता में देरी नहीं करनी चाहिए.
सब एकजुट हुए तो बीजेपी 100 के नीचे सिमटेगी: नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो इंतजार कर रहे हैं. हम तो दिल्ली जाकर दोनों (सोनिया और राहुल) से मिले थे. सलमान खुर्शीद से कहा कि आपके जरिए कांग्रेस नेतृत्व से अपील है कि सब एकजुट हुए तो बीजेपी 100 सीट के नीचे निपट जाएगी. बिहार में विपक्षी दल एकजुट होकर काम कर रहे हैं.
विपक्ष एकजुट होगा तो ही बीजेपी का सफाया होगा: नीतीश
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब एनडीए से अलग हुए तो सभी विपक्षी दल के नेताओं ने स्वागत किया था. 2024 में सभी विपक्षी दल एकजुट होकर लड़ेंगे तभी बीजेपी का सफाया होगा. आज आजादी की लड़ाई का इतिहास बदलने का प्रयास हो रहा है. सभी धर्म और जाति के लोगों को लेकर साथ चलना होगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







