
...तो भारत पर भी 100% टैरिफ लगा देंगे ट्रंप, बिजनेस भी करना होगा बंद! व्हाइस हाउस में एंट्री से पहले डोनाल्ड की ये धमकी चिंताजनक है
AajTak
ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को धमकी देते हुए कहा कि हमें इन देशों से यह कमिटमेंट चाहिए कि वह न तो नई ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे और न ही डॉलर की जगह किसी अन्य करेंसी का समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर वह ऐसा करते हैं तो फिर उन्हें 100% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा.
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को ब्रिक्स देशों को धमकी देते हुए कहा है कि यदि नौ राष्ट्रों (ब्रिक्स देश) ने अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने का प्रयास किया तो वे उन पर 100% टैरिफ लगा देंगे. उनकी यह धमकी ब्रिक्स गंठबंधन में शामिल देशों के लिए हैं जिसमें जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं.
तुर्की, अज़रबैजान और मलेशिया ने ब्रिक्स का सदस्य बनने के लिए आवेदन किया है तथा कई अन्य देशों ने भी इसमें शामिल होने की इच्छा रखते हैं. हालांकि अमेरिकी डॉलर वैश्विक व्यापार में अब तक सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली मुद्रा है और अतीत में आई चुनौतियों के बावजूद अपनी श्रेष्ठता बनाए रखने में सफल रही है.
ट्रंप की धमकी भारत जैसे विकासशील देश के लिए भी चिंताजनक है क्योंकि भारत अमेरिका से ना केवल सामान आयात करता है बल्कि बड़ी मात्रा में कई सामान निर्यात करता है. आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2023-24 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 118.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर था. इस दौरान भारत ने अमेरिका को 41.6 अरब डॉलर का निर्यात किया था.
इस प्रस्ताव से भड़के हैं ट्रंप ब्रिक्स में शामिल सदस्यों और अन्य विकासशील देशों का कहना है कि वे वैश्विक वित्तीय प्रणाली में अमेरिका के प्रभुत्व से तंग आ चुके हैं. ब्रिक्स देश अमेरिकी डॉलर और यूरो पर वैश्विक निर्भरता को कम करते हुए अपने आर्थिक हितों को बेहतर तरीके से साधना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: भारतवंशी काश पटेल को डोनाल्ड ट्रंप ने बनाया नया FBI डायरेक्टर, कहा- 'अमेरिका फर्स्ट' फाइटर
अगस्त 2023 में जब दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित किया गया था तो तब ब्रिक्स देशों ने अपनी करेंसी लाने की चर्चा की और ब्रिक्स देशों के बीच आपसी व्यापार औऱ निवेश के लिए कॉमन करेंसी बनाने का प्रस्ताव रखा. इसी प्रस्ताव से ट्रंप भड़के हुए हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











