
'...तो बर्बाद हो जाता अमेरिका', ट्रंप ने फिर की US कोर्ट के फैसले की आलोचना, Tariffs को बताया था गैरकानूनी
AajTak
अमेरिकी संघीय सर्किट की अपीलीय अदालत ने शुक्रवार को ट्रंप द्वारा लगाए गए कई टैरिफ को अवैध बताया था. इस पर एक बार फिर ट्रंप ने निशाना साधा और अदालत के 7-4 के फैसले की आलोचना करते हुए इसे कट्टरपंथी वामपंथी समूह का निर्णय बताया. कोर्ट ने कहा था कि राष्ट्रपति के पास इतने व्यापक और अनिश्चितकालीन टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को फिर दोहराया कि उनके लगाए गए टैरिफ (शुल्क) देश की आर्थिक और सैन्य ताकत के लिए जरूरी हैं. उन्होंने एक बार फिर चेतावनी दी कि अगर उनके द्वारा लगाए गए टैरिफ हटा दिए गए तो अमेरिका पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा. यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले ही यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द फेडरल सर्किट ने ट्रंप के अधिकतर टैरिफ को गैरकानूनी करार दिया है. इस फैसले के खिलाफ ट्रंप प्रशासन सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “अगर टैरिफ नहीं होते और हम अब तक खरबों डॉलर इकट्ठा नहीं करते, तो हमारा देश पूरी तरह बर्बाद हो जाता और हमारी सैन्य शक्ति तत्काल ध्वस्त हो जाती.”
उन्होंने अदालत के 7-4 के फैसले की आलोचना करते हुए इसे कट्टरपंथी वामपंथी समूह का निर्णय बताया. हालांकि, ट्रंप ने एक असहमत जज, जिन्हें बराक ओबामा ने नियुक्त किया था, की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने साहस दिखाया और वे अमेरिका से सच्चा प्रेम करते हैं.
क्या था कोर्ट का फैसला
बता दें कि शुक्रवार को अमेरिकी संघीय सर्किट की अपीलीय अदालत ने ट्रंप द्वारा लगाए गए कई टैरिफ को अवैध बताया. अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति के पास इतने व्यापक और अनिश्चितकालीन टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है. हालांकि अदालत ने टैरिफ को 14 अक्टूबर तक लागू रहने की अनुमति दी, ताकि ट्रंप सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकें.
पहले भी ट्रंप ने कोर्ट को बताया था पक्षपातपूर्ण

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.











