
'...तो खुलेंगे कई वॉर फ्रंट, बन जाएगा इजरायली सेना का कब्रिस्तान', ग्राउंड ऑपरेशन की आशंका पर बिफर उठा ईरान
AajTak
इजरायल की सेना अब गाजा पट्टी में घुसने के लिए तैयार है, इसके लिए उत्तरी गाजा के लोगों को साउथ गाजा की ओर जाने की चेतावनी भी दी थी,जिसके बाद लाखों नागरिकों ने पलायन भी कर लिया. इस बीच ईरान ने इजरायल को धमकी दी है.
इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है. इजरायल की सेना अब गाजा पट्टी में घुसने के लिए तैयार है, इसके लिए उत्तरी गाजा के लोगों को साउथ गाजा की ओर जाने की चेतावनी भी दी थी. इस बीच ईरान ने इजरायल को धमकी दी है कि अगर इजरायली सेना ग्राउंड ऑपरेशन के लिए गाजा में घुसती है तो क्षेत्र में तनाव और बढ़ जाएगा, जोकि इजरायल की सेना का क्रबिस्तान साबित होगा. वहीं इस हमले में गाजा के 2670 लोगों की मौत हो चुकी है और इजरायल के 1,400 लोगों की मौत हुई है.
ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने रविवार को अल जज़ीरा को बताया, अगर गाजा पट्टी में बच्चों को मारने वाले इजरायली हमलों को तुरंत रोका नहीं गया तो ऐसी संभावना है कि कई वॉर फ्रंट खुल जाएंगे.
उन्होंने आगे कहा, अगर इजरायल की यहूदी शक्तियां गाजा में घुसने का फैसला करती हैं तो हमास के लड़ाके इसे इजरायली सेनाओं के कब्रिस्तान में बदल देंगे. इसके साथ ही तेहरान ने उन दावों को खारिज कर दिया है कि वह पिछले सप्ताह इजरायल पर हमास के हमले में सीधे तौर पर शामिल था.
'इजरायल के साथ खड़ा है अमेरिका', नेतन्याहू से बोले बाइडेन, US राष्ट्रपति ने महमूद अब्बास से भी की बात
हमास ने एक बयान में कहा, अमीर-अब्दुल्लाहियन ने शनिवार को कतर में हमास नेता इस्माइल हानियेह से मुलाकात की, जहां उन्होंने गाजा संकट पर चर्चा की और सहयोग जारी रखने पर सहमति व्यक्त की. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शनिवार को कहा कि सभी इस्लामी देशों का कर्तव्य है कि वे फिलिस्तीनियों की सहायता के लिए आगे आएं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








