
'...तो कोड़े और पत्थर मारकर दी जाएगी मौत की सजा', तालिबान चीफ ने महिलाओं के प्रति फिर जाहिर की बर्बरता
AajTak
तालिबान प्रमुख मुल्ला हिबतुल्ला अखुंदजादा ने सरकारी टीवी पर एक संदेश जारी कर कहा कि हम जल्द ही व्यभिचार के लिए सजा लागू करेंगे. हम महिलाओं को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारेंगे और पत्थर मारकर मार डालेंगे. साथ ही उन्होंने पश्चिमी लोकतंत्र के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की भी कसम खाई है.
लंबे वक्त से आशंका लगाई जा रही थीं कि तालिबान कहीं अफगानिस्तान को अंधेरे में न ले जाए. अब ये डर सच साबित होता हुआ दिख रहा है. अब तालिबान प्रमुख मुल्ला हिबतुल्ला अखुंदजादा ने सरकारी टीवी पर एक संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में महिलाओं को व्यभिचार के लिए सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे जाएंगे और पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी जाएगी.
रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पश्चिमी लोकतंत्र के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की भी कसम खाई है. अखुंदजादा ने संदेश में कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मिल रहे महिलाओं के अधिकार तालिबान की इस्लामिक शरिया कानून के विरोधाभासी हैं.
'पश्चिमी लोकतंत्र को उखाड़ फेंका'
उन्होंने ये भी कहा कि क्या महिलाएं वे अधिकार चाहती हैं. जिनके बारे में पश्चिमी लोग बात कर रहे हैं? वे शरिया और मौलवियों की राय के खिलाफ हैं, मौलवियों ने पश्चिमी लोकतंत्र को उखाड़ फेंका.
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में घुसकर PAK की एयर स्ट्राइक, 8 की मौत, तालिबान ने दी अंजाम भुगतने की धमकी
अब हम शरिया को अमल में लाएंगे: तालिबान

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











