
'तो उसे और प्यार करूंगी...' 19 साल की लड़की का 42 साल के शख्स पर आया दिल!
AajTak
एज गैप के कारण सोशल मीडिया पर लोग कपल को ट्रोल करने लगे. ट्रोल को जवाब देते हुए लड़की ने कहा कि 'सच्चे प्यार की कोई उम्र नहीं होती' और लोगों को उन्हें ट्रोल करने से बाज आना चाहिए. लड़की ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर ट्रोल पर पलटवार किया. लड़की ने कहा कि भले ही उनका बॉयफ्रेंड उनसे 23 साल बड़ा है, लेकिन उनका रिलेशनशिप सच्चा है.
19 साल की एक लड़की को 42 साल के शख्स से प्यार हो गया. दोनों ने जब अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया तो सोशल मीडिया पर लोग कपल को ट्रोल करने लगे. ट्रोल को जवाब देते हुए लड़की ने कहा कि 'सच्चे प्यार की कोई उम्र नहीं होती' और लोगों को उन्हें ट्रोल करने से बाज आना चाहिए.
'द सन' के मुताबिक, 19 साल की कर्टनी लुईस मैकवे को 42 साल के बॉयफ्रेंड के साथ रहने के कारण आलोचना झेलनी पड़ी. ऐसे में हाल ही में कर्टनी ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर कर ट्रोल पर पलटवार किया. वीडियो में कर्टनी कहती हैं कि भले ही उनका बॉयफ्रेंड उनसे 23 साल बड़ा है, लेकिन उनका रिलेशनशिप सच्चा है. ये कपल ब्रिटेन का रहने वाला है.
कर्टनी कहती हैं कि कोई और यह नहीं चुन सकता कि आपको किससे प्यार करना है. उनके अनुसार, उन्होंने पहले कभी भी नहीं सोचा था कि अपने से बड़े आदमी के साथ वो रिश्ते में होंगी.
इस कदर नफरत करना घिनौना
बकौल कर्टनी- 'लोगों का दूसरी लड़कियों से इस कदर नफरत करना घिनौना है.' वो कहती हैं- 'मैं बस प्यार करती हूं, निजी तौर पर मुझे लगता है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है. अगर मुझे नफरत मिलती है तो मुझे उसकी परवाह नहीं है. मैं उसे जिंदगी से ज्यादा प्यार करूंगी.' कर्टनी के इस वीडियो को टिकटॉक पर 1.6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.
हालांकि, ट्रोल के अलावा कुछ लोगों ने इस कपल का समर्थन भी किया. लोगों ने कहा कि कपल को ट्रोल की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, उन्हें अपनी जिंदगी में खुश रहना चाहिए. एक यूजर ने कहा- अगर आपको वो मिल गया है जो आपका दिल चाहता है, तो यही सबसे ज्यादा मायने रखता है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











