
... तो इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे डिविलियर्स? बाउचर ने ऐसा कहा
AajTak
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. साउथ अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने इस साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए एबी की वापसी के संकेत दिए हैं.
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. साउथ अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने इस साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए एबी की वापसी के संकेत दिए हैं. साथ ही बाउचर ने आईपीएल से पहले एबी डिविलियर्स से हुई बातचीत का भी खुलासा किया है. पिछले साल भी एबी डिविलियर्स की वापसी की खबरें आई थीं. लेकिन कोरोना के कारण पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप को टालना पड़ा था. जिसके चलते उनकी वापसी की बातें ठंडे बस्ते में चली गई थीं. एबी फिलहाल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












