
...तो अवैध नहीं था मुंबई का जानलेवा होर्डिंग? 14 लोगों की मौत के बाद GRP ने जारी किया बड़ा बयान
AajTak
घाटकोपर होर्डिंग गिरने की घटना को लेकर जीआरपी पुलिस ने मंगलवार को बयान जारी किया. जीआरपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस की जमीन पर पेट्रोल पंप के पास होर्डिंग लगाने की अनुमति तत्कालीन जीआरपी कमिश्नर कैसर खालिद ने दिसंबर 2021 में मेसर्स एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को दस साल के लिए दी थी.
मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने की घटना को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. नगर निकाय पहले ही कह चुका है कि इस होर्डिंग को लगाने की अनुमति उसके द्वारा नहीं दी गई थी. इसे बीएमसी ने अवैध तक करार दे दिया था. इस बीच यह बात सामने आई है कि होर्डिंग लगाने की अनुमति जीआरपी ने दी थी. यानी ये होर्डिंग अवैध नहीं बल्कि जीआरपी की अनुमति के बाद लगाया गया था.
दरअसल, नगर निकाय ने कहा था कि जिस जमीन पर दुर्घटना हुई, वह उसकी नहीं बल्कि रेलवे पुलिस की है. लिम्का बुक में दर्ज इस होर्डिंग के गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. जबकि 74 लोग घायल हैं. पुलिस ने होर्डिंग का निर्माण करने वाली एजेंसी एम/एस ईगो मीडिया और उसके मालिक भावेश भिंडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस बीच जीआरपी ने बयान जारी कर बड़ी जानकारी दी है.
घाटकोपर होर्डिंग गिरने की घटना को लेकर जीआरपी पुलिस ने मंगलवार को बयान जारी किया. जीआरपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस की जमीन पर पेट्रोल पंप के पास होर्डिंग लगाने की अनुमति तत्कालीन जीआरपी कमिश्नर कैसर खालिद ने दिसंबर 2021 में मेसर्स एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को दस साल के लिए दी थी. मंजूरी सीधे तत्कालीन जीआरपी कमिश्नर कैसर खालिद की थी. वहीं जिस पेट्रोल पंप के ऊपर ये होर्डिंग गिरा, उसका संचालन डीजीपी (जीआरपी) की अनुमति से जीआरपी पुलिस आयुक्त कल्याण निधि संगठन द्वारा किया जा रहा था. यह दिसंबर 2021 में फिर से उसी समय से संचालित हो रहा था.
'कार्रवाई कर पाते, इससे पहले ही होर्डिंग गिर गया'
जीआरपी के मुताबिक दोनों मंजूरी जीआरपी पुलिस कल्याण निधि संगठन के माध्यम से हुई. जीआरपी ने अपने बयान में यह भी कहा कि होर्डिंग लगाने के लिए पेड़ों को क्षतिग्रस्त करने की शिकायत मिलने के बाद वे कार्रवाई कर पाते, इससे पहले ही होर्डिंग गिर गया. जीआरपी का कहना है कि बीएमसी से शिकायत मिलने के बाद उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी और मेसर्स ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस भेजा, लेकिन इससे पहले कि वे कोई कार्रवाई शुरू करते ये होर्डिंग गिर गई.
होर्डिंग के आसपास के पेड़ों को दिया गया था जहर

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











