
तैयार हो रहा है दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड घरों वाला 'मोहल्ला', 24 घंटे में बन जाता है एक घर
AajTak
अमेरिका के कैलिफोर्निया में दुनिया की पहली 3D प्रिंटेड घरों की कम्यूनिटी बनने जा रही है. यानी इस कम्यूनिटी में मौजूद घर 3D प्रिंटेड होंगे. इसकी घोषणा Palari Group और Mighty Buildings ने की है.
अमेरिका के कैलिफोर्निया में दुनिया की पहली 3D प्रिंटेड घरों की कम्यूनिटी बनने जा रही है. यानी इस कम्यूनिटी में मौजूद घर 3D प्रिंटेड होंगे. इसकी घोषणा Palari Group और Mighty Buildings ने की है. कैलिफोर्निया के रेंचो मिराज शहर में बनने वाली ये कम्यूनिटी जीरो नेट एनर्जी वाली होगी. द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, पलारी ग्रुप एक सस्टेनेबल रियल स्टेट डेवलपमेंट कंपनी है और माइटी बिल्डिंग्स एक कंस्ट्रक्शन टेक स्टार्टअप है, जो बिल्डिंग 'किट' बनाने के लिए 3D प्रिंटिंग और रोबोटिक ऑटोमेशन का इस्तेमाल करता है. इन दोनों ने मिलकर कैलिफोर्निया में 5 एकड़ जमीन खरीदी है. यहां ये 15 ईको फ्रेंडली घरों की एक कम्यूनिटी डेवलप करने की तैयारी में हैं. जब ये बनकर तैयार होगी तब ये 3D प्रिंटेड घरों वाली दुनिया की पहली प्लान्ड कम्यूनिटी होगी. माइटी बिल्डिंग अपने ओकलैंड स्थित हेडक्वार्टर के बड़े वेयरहाउस में 3D प्रिंटर्स की मदद से घर तैयार करती है.More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












