
तेल के गोदाम में शराब तस्करी... बिहार में एक और हैरान कर देने वाला खुलासा
AajTak
बिहार में साल 2016 से शराबबंदी कानून लागू है लेकिन यहां तस्कर शराब तस्करी के नए-नए जुगाड़ करते रहते हैं. ऐसा ही मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है. पुलिस और मद्य निषेध विभाग ने कार्रवाई करते हुए सरसों तेल के गोदाम से 612 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. साथ ही ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है.
बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस और मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. स्नैक्स (Snacks) और सरसों तेल (Mustard Oil) के गोदाम में छापामारी कर 612 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गई. इसकी बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये है. इसके साथ ही ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है. उसकी निशानदेही पर पूर्वी चंपारण के चकिया में छापेमारी कर एक और युवक को गिरफ्तार किया गया. दोनों से पूछताछ की जा रही है. मामला सदर थाना क्षेत्र के दीघरा स्थित वेयर हाउस का है. यहां पहले नमकीन (चिप्स) और सरसों तेल लोडिंग और अनलोडिंग का काम होता था. मगर, शराब माफिया यहां शराब कारोबार कर रहे थे. इसकी सूचना नगर एसपी अवधेश दीक्षित को मिली. उन्होंने पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके बाद मौके से शराब के करीब 612 कार्टन बरामद हुए.
दो लोगों से पूछताछ जारी- एएसपी
मामले में एएसपी नगर अवधेश दीक्षित ने बताया कि इनपुट के आधार पर शराब तस्करों पर कार्रवाई की गई. इस दौरान एक वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ के आधार पर एक अन्य युवक को भी चकिया से पकड़ा गया है. उससे भी पूछताछ की जा रही है. उसने बताया है कि शराब की खेप चकिया की ओर से आई थी और इसे दिघरा में उतारा गया था.
वेयर हाउस के संचालक पर भी एफआईआर दर्ज
एएसपी ने आगे बताया कि इस मामले में वेयर हाउस संचालक पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी. फिलहाल, वेयर हाउस के मालिक समेत अन्य शराब माफियाओं को चिन्हित किया जा रहा है. ताकि, आगे की कार्रवाई की जा सके. पकड़ी गई शराब पंजाब से लाई गई थी. हिरासत में लिए दोनों युवकों के मोबाइल खंगाले जा रहे हैं. साथ ही वेयर हाउस को सील किया गया है.
बताते चलें कि राज्य में इससे पहले भी शराब तस्करी के कई हैरान कर देने वाले मामलों का खुलासा हो चुका है. यहां कभी लग्जरी गाड़ियों में तो कभी प्लास्टिक के पाइपों में शराब की तस्करी के खुलासों ने लोगों को हैरान कर दिया. तस्कर नए-नए जुगाड़ इजाद करते रहते हैं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










