
तेल की साझेदारी से कूटनीतिक दोस्ती तक... जानें, कैसा है भारत-वेनेजुएला का दशकों पुराना रिश्ता
AajTak
वेनेजुएला के साथ भारत की दोस्ती दशकों पुरानी है. साल 1959 से दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध हैं और दो साल पहले ही भारत-वेनेजुएला ने इसके 64 साल पूरे होने पर विविध आयोजन किए गए थे.
अमेरिका ने दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला पर हमला कर दिया है. अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की राजधानी कराकस पर भारी बमबारी की. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हमलों के बीच दावा किया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी हमारे कब्जे में हैं. मादुरो दंपति को वेनेजुएला के बाहर ले जाया गया है. ट्रंप प्रशासन के एक्शन के बीच रूस और ईरान जैसे देशों ने वेनेजुएला के साथ एकजुटता जाहिर की है.
अब बात भारत और वेनेजुएला के द्विपक्षीय संबधों, वहां रहने वाले भारतीय या भारतीय मूल के लोगों और व्यापार संबंधों की भी हो रही है. भारत और वेनेजुएला के बीच राजनयिक संबंध 1959 में स्थापित हुए थे. साल 2023 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने की 64वीं वर्षगांठ 2023 में मनाई गई थी.
भारत और वेनेजुएला के संबंध मैत्रीपूर्ण रहे हैं और कई अहम मौकों पर दोनों देश अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कई बार साझेदार के तौर पर भी खुलकर खड़े नज़र आए हैं. वेनेजुएला ने साल 2017 में भारत की ओर से प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की सदस्यता भी ग्रहण की थी. वेनेजुएला ने 2017 में इस गठबंधन में शामिल होने का समझौता किया था.
भारत और वेनेजुएला के बीच ऊर्जा क्षेत्र में गहरा सहयोग रहा है, खासकर तेल के क्षेत्र में. वेनेजुएला भारत का प्रमुख कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता भी रहा है. साल 2012 में वेनेजुएला भारत को कच्चा तेल की आपूर्ति करने वाले देशों में तीसरे नंबर पर रहा था. भारत के ओएनजीसी विदेश लिमिटेड ने सैन क्रिस्टोबाल तेल क्षेत्र में निवेश किया है.
शावेज की यात्रा ने दिए थे नए आयाम
भारत और वेनेजुएला के द्विपक्षीय संबंधों को साल 2005 में ह्यूगो शावेज की नई दिल्ली यात्रा ने नए आयाम दिए थे. ह्यूगो शावेज तब वेनेजुएला के राष्ट्रपति थे. शावेज 4 से 7 मार्च तक भारत दौरे पर रहे थे और इस दौरान उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम, तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के साथ ही तत्कालीन विदेश और पेट्रोलियम मंत्री के साथ भी द्विपक्षीय बैठकें की थीं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







