
तेल कीमतों पर पूछा सवाल तो भड़के रामदेव, बोले- अब पूछा तो... इमरान प्रतापगढ़ी ने शेयर किया वीडियो
AajTak
बाबा रामदेव हरियाणा के करनाल में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां वे उस वक्त नाराज हो गए, जब एक पत्रकार ने उनसे पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सवाल किया.
योगगुरु बाबा रामदेव पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बारे में सवाल पूछे जाने पर भड़क गए. दरअसल, करनाल में एक पत्रकार ने बाबा रामदेव से पेट्रोल की कीमतों पर पुराने बयान के बारे में पूछा था. इस पर बाबा रामदेव ने कहा, ऐसे सवाल दोबारा मत पूछना. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने भी इस वीडियो को शेयर किया है.
एक पत्रकार ने बाबा रामदेव से उनके उस बयान के बारे में सवाल किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जनता को ऐसी सरकार पर विचार करना चाहिए जो 40 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 300 रुपये में रसोई गैस की सप्लाई सुनिश्चित कर सके. पत्रकार ने जब बाबा रामदेव से उनके पुराने बयान को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा, ऐसे सवाल मत पूछो. मैं ठेकेदार नहीं हूं, कि तुम जो भी पूछो, मैं सभी सवालों के जवाब दूं. मैंने ये बयान दिया था, अब नहीं देता. बाबा रामदेव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
तेल की बढ़ती क़ीमतों पर सवाल करने वाले पत्रकार को धमकी देते व्यापारी रामदेव जी।pic.twitter.com/1J0pLYOCCQ
देश की तरक्की के लिए कमाई जरूरी- रामदेव
पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर रामदेव ने आगे कहा, 'अब सरकार चलाने के लिए उनको टैक्स भी लेना पड़ रहा है. महंगाई है तो उनको कुछ कमाई बढ़ानी होगी. मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. मैं संन्यासी होते हुए 18-18 घंटे काम कर रहा हूं. दूसरे लोग भी मेहनत करेंगे तो कमाई होगी. महंगाई भी झेल लेंगे. देश की तरक्की होगी, तो यह पूरी हो जाएगी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








