
तेलंगाना: सरकारी स्कूल में नाश्ते के बाद 35 छात्र हुए बीमार, खाने में 'छिपकली' मिलने का आरोप
AajTak
छात्रों का कहना है कि जब वे कैंटीन में नाश्ता कर रहे थे तब उन्होंने खाने में छिपकली देखी थी, उनका मानना है कि इसी वजह से वे बीमार हुए हैं. स्कूल के अधिकारियों ने छात्रों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
तेलंगाना के एक सरकारी हॉस्टल में लापरवाही का चौंकाने वाले मामला सामने आया है. मेडक जिले के रामायमपेट में टीजी मॉडल स्कूल के 35 छात्र अपने सरकारी हॉस्टल में नाश्ता करने के बाद बीमार पड़ गए. यह घटना मंगलवार को हुई, जिसमें प्रभावित छात्रों को उल्टी और दस्त के लक्षण दिखाई दिए. छात्रों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने खाने में छिपकली देखी थी.
हॉस्टल के छात्रों का कहना है कि मंगलवार सुबह जब कैंटीन में नाश्ता कर रहे थे तब उन्होंने खाने में छिपकली देखी थी, उनका मानना है कि इसी वजह से वे बीमार हुए हैं. स्कूल के अधिकारियों ने तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की और छात्रों को पास के अस्पताल में ले गए. जहां उनका इलाज चल रहा है.
जांच के लिए खाने का सैंपल लैब भेजा
शुरुआती जांच से पता चलता है कि तैयारी के दौरान छिपकली गलती से भोजन में गिर गई होगी. स्वास्थ्य अधिकारियों ने जांच के लिए खाने का सेंपल लेकर लैब में भेज दिया है. माता-पिता और स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है और स्कूल के रसोई घरों में सख्त स्वच्छता उपायों की मांग की है. वहीं स्कूल मैनेजमेंट ने घटना की गहन जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का वादा किया है.
यूनिवर्सिटी हॉस्टल के खाने में मिला था चूहा
बता दें कि यह पहली घटना नहीं है. हाल ही में हैदराबाद के सुल्तानपुरा स्थित जवाहरलाल नेहरू टेक्निकल यूनिवर्सिटी में भी इस तरह का मामला सामने आया था. हॉस्टल के मेस में परोसी गई चटनी में कथित तौर पर एक चूहा तैरता हुआ मिला था. इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








