
तेलंगाना: बीजेपी सांसद पर केस दर्ज, मुख्यमंत्री KCR के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोलने का आरोप
AajTak
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) के खिलाफ बीजेपी नेता और निजामाबाद से सांसद धर्मापुरी अरविंद का एक बयान बवाल का कारण बन गया है. केसीआर को लेकर उन्होंने जो बयान दिया उसके चलते उनके खिलाफ अब मामला दर्ज कर लिया गया है.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव जहां बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार आक्रामक रवैया अपनाए हुए हैं. इसी बीच बीजेपी नेता और निजामाबाद से सांसद धर्मापुरी अरविंद ने उनके खिलाफ एक विवादित बयान दिया है. इसके चलते अब उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
धर्मापुरी अरविंद ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जो बयान दिया उसे लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक धर्मापुरी अरविंद ने नामपल्ली में बीजेपी ऑफिस में एक प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री के. सी. राव के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.
इतना ही नहीं उन पर राज्य सरकार के खिलाफ असंतोष फैलाने और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का भी आरोप है. इस बैठक के दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे. उनकी इन टिप्पणियों के खिलाफ अब मामला दर्ज कर लिया गया है.
क्या बोले धर्मापुरी अरविंद
दर्ज शिकायत के मुताबिक उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा- 'वो (केसीआर) एक थर्ड कैटेगरी के झूठे इंसान और कुख्यात अपराधी हैं. वो एक नंबर के दुष्ट हैं. उन्हें तेलंगाना से बाहर फेंक देना चाहिए (तीसी तेलंगाना ला केल्ली एलागोत्तली वील्लनी), उन्होंने लोगों का पैसा छीना और खाया है (मोथम दोस्का तिनारू), वो बेवकूफ है. लोग उनका सिर धड़ से अलग करके उसे फेंक देंगे (करा करा कोसी पेदेस्तारु नीनू नी कोडि मेदाकाया नी). वो एक तीसरे दर्जे का इंसान है.'
अदालत से राय लेने के बाद सरूरनगर पुलिस ने धर्मापुरी अरविंद के इस बयान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें नोटिस जारी किया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







