
तेलंगाना ने शुरू किया घर पर ‘प्रसादम्’ डिलिवरी सेवा
AajTak
केसीआर सरकार ने यादगिरिगुट्टा में भव्य मंदिर के उद्घाटन से पहले विभिन्न मंदिरों में चढ़ावे की होम डिलिवरी सर्विस शुरू की.
राज्य सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर श्रद्धालुओं को तेलंगाना के प्रमुख मंदिरों में ऑनलाइन पूजा की व्यवस्था करने के बाद 10 लोकप्रिय मंदिरों के प्रसादम् की होम डिलिवरी सर्विस शुरू कर दी गई है. राज्य के धर्मादा विभाग के मंत्री ए. इंद्रकरण रेड्डी का कहना है, ‘‘हमने इस अद्वितीय सेवा के लिए इंडिया पोस्ट के साथ हाथ मिलाया है.’’ होम डिलिवरी सर्विस 27 मार्च को औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई. प्रसाद में सूखे मेवे शामिल होंगे और श्रद्धालु निकटतम डाक घर में जरूरी शुल्क अदा करने के बाद इसे बुक कर सकते हैं. राज्य में कहीं भी इसे तीन दिन के अंदर डिलिवर कर दिया जाएगा और सेवा शुल्क के तौर पर इंडिया पोस्ट 100 रु. लेगा. रेड्डी का कहना है, ‘‘हमें उम्मीद है कि हम देशभर के 1,60,000 डाकघरों के जरिए इस सेवा को देशभर में पहुंचा देंगे.’’ हिंदू धार्मिक और धर्मादा विभाग ने इसके लिए इंडिया पोस्ट के साथ समझौता प्रपत्र (एओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











