
तेलंगाना चुनाव में प्रचार, संदेश 2024 के लिए... PM मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां, तिरुमाला जाने के मायने क्या
AajTak
तेलंगाना चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने ताबड़तोड़ रैलियां कीं. पीएम मोदी तिरुमाला भी पहुंचे और तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन-पूजन किए. तेलंगाना चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियों और तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन-पूजन के मायने क्या हैं? समझिए.
तेलंगाना चुनाव के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है. चुनाव प्रचार थमने से पहले सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), तीनों ही दलों ने पूरी ताकत झोंक दी. लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में जुटी बीआरएस की ओर से मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव यानी केसीआर का पूरा परिवार प्रचार में जुटा नजर आया तो वहीं बीजेपी और कांग्रेस ने पूरी सेंट्रल लीडरशिप को प्रचार के मैदान में उतार दिया. बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने प्रचार की बागडोर संभाली.
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना समेत पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा प्रोजेक्ट किए बिना मैदान में उतरी थी. बीजेपी हर राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा आगे कर मैदान में उतरी. पीएम मोदी हर चुनावी राज्य में बीजेपी के प्रचार अभियान की अगुवाई करते भी नजर आए. पीएम मोदी ने तेलंगाना चुनाव के लिए प्रचार थमने से पहले ताबड़तोड़ रैलियां कर बीआरएस और सीएम केसीआर पर जमकर प्रहार किए. बीआरएस और कांग्रेस, दोनों को परिवारवादी पार्टी बताते हुए भ्रष्टाचार पर भी खूब घेरा. इन सबके बीच एक बात ने सबका ध्यान खींचा और वह था पीएम मोदी का तिरुमाला पहुंचकर तिरुपति बालाजी के दर्शन करना.
पीएम मोदी ने रविवार को तिरुमाला पहुंचकर तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन-पूजन किये. पीएम मोदी की इस प्रचार रणनीति को कोई तेलंगाना में हिंदुत्व की पिच मजबूत करने की कवायद बता रहा है तो कोई इसे 2024 के चुनाव से जोड़कर पूरे देश के लिए संदेश बता रहा है. बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी की रणनीति क्या है? इसे लेकर चर्चा छिड़ गई है. चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि पीएम मोदी जिस दिन तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे थे उसके एक दिन पहले ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना में हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर और महबूबनगर का नाम पलामुरु करने का दांव चला था.
अगले ही दिन तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई, कलकत्ता का नाम कोलकाता, बॉम्बे का नाम मुंबई किए जाने का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि हमने राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया. हैदराबाद का नाम फिर क्यों नहीं बदला जा सकता? तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष ने सवालिया लहजे में ये भी कहा कि हैदर कौन था? हैदराबाद का पुराना नाम भाग्यनगर था जिसे निजाम के शासन में बदला गया था. हम सत्ता में आए तो इसका नाम फिर से भाग्यनगर कर देंगे.
ये भी पढ़ें- तिरुपति बालाजी के दरबार में PM मोदी, तिरुमाला देवस्थानम में पूजा-अर्चना कर लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद
पीएम मोदी के तिरुमला पहुंचकर तिरुपति बालाजी के दर्शन करने और हिंदुत्व के पोस्टर बॉय बन चुके योगी आदित्यनाथ के नाम बदलने वाले दांव का कितना इम्पैक्ट होगा, ये बहस का विषय हो सकता है लेकिन इसे सूबे में पार्टी की सियासी दिशा का संकेत माना जा रहा है. आबादी के लिहाज से देखें तो तेलंगाना में 2011 की जनगणना के मुताबिक 85 फीसदी से अधिक हिंदू हैं. फिर भी, सूबे की सियासत में बीजेपी कभी पैर नहीं जमा सकी. सवाल ये भी उठ रहे हैं कि बीजेपी आखिर तेलंगाना चुनाव में क्या पाना चाहती है? राजनीतिक विश्लेषक अमिताभ तिवारी ने कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है जो दीर्घकालिक लक्ष्यों के साथ काम करती है. हिंदुत्व की पिच मजबूत करने के लिए तमाम दांव चले जा रहे हैं.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







