
तेलंगाना के बाद नायडू सरकार का बड़ा फैसला, रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को मिलेगी ये छूट
AajTak
आंध्र प्रदेश सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के दौरान एक घंटा पहले काम छोड़ने की अनुमति दे दी है. इससे पहले तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने भी इसी तरह का आदेश जारी किया था, जिसको बीजेपी ने 'तुष्टिकरण की राजनीति' करार दिया था.
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) की सरकार ने ऐलान किया कि मुस्लिम कर्मचारी रमजान के पवित्र महीने के दौरान एक घंटा पहले काम छोड़ सकते हैं. यह फैसला पड़ोसी राज्य तेलंगाना में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा इसी तरह का निर्देश जारी करने के कुछ ही दिनों बाद आया है, जिसको बीजेपी ने 'तुष्टिकरण की राजनीति' करार दिया था और आलोचना की थी.
तेलंगाना सरकार ने पहले शिक्षकों, संविदा कर्मचारियों और पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों सहित मुस्लिम कर्मचारियों को 2 मार्च से 31 मार्च तक शाम 4 बजे छुट्टी की अनुमति दी थी, लेकिन जरूरी कामों को छोड़कर.
बीजेपी ने लगाया आरोप
राज्य सरकार के फैसले पर बीजेपी विधायक राजा सिंह ने सवाल उठाया और इस कदम की आलोचना की. इसके साथ ही कांग्रेस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर सर्कुलर जारी करते हुए कहा, "तेलंगाना सरकार रमजान के लिए जल्दी छुट्टी देती है, लेकिन हिंदू त्योहारों को अनदेखा करती है. सभी के लिए समान अधिकार, या किसी के लिए नहीं."
यह भी पढ़ें: तेलंगाना में रेप के आरोपी से 20 हजार की रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश सरकार ने लिया ऐसा ही फैसला

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









