
तेलंगाना: आम चोरी के शक में नाबालिगों को बेरहमी से पीटा, गोबर खिलाने की कोशिश, 2 गिरफ्तार
AajTak
आरोप है कि तेलंगाना के महबूबाबाद के थोरुर इलाके में 13 साल और 16 साल के नाबालिगों ने आम के बाग में घुसने की कोशिश की, वहां पर कुछ आम भी तोड़े.
तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में नाबालिग लड़कों की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में दो गार्ड्स को गिरफ्तार किया गया है. दोनों नाबालिग एक आम के बाग में घुस आए थे, जिसके बाद गार्ड्स ने उन्हें बांधा और बेरहमी से पिटाई की, इतना ही नहीं जबरन गोबर खिलाने की कोशिश भी की. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद अब पुलिस ने एक्शन लिया है. आरोप है कि महबूबाबाद के थोरुर इलाके में 13 साल और 16 साल के नाबालिगों ने आम के बाग में घुसने की कोशिश की, वहां पर कुछ आम भी तोड़े. जब वहां मौजूद दो गार्ड्स ने उन्हें देखा, तो दोनों को पकड़ लिया. दोनों गार्ड्स ने नाबालिगों को रस्सी से बांधा और डंडी से पिटाई की. इतना ही नहीं सजा के तौर पर बच्चों को जबरन गोबर खिलाने की कोशिश की गई. जब मामला सामने आया, तो पुलिस ने दोनों ही बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया. इस मामले में बच्चों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने धारा 342, 324, के तहत दोनों ही गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, बच्चों का कहना है कि वो बाग में आम की चोरी नहीं कर रहे थे, बल्कि अपने खोए हुए कुत्ते को ढूंढने के लिए बाग में घुसे थे. नाबालिगों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था और हर कोई गार्ड्स के खिलाफ सख्त एक्शन की अपील कर रहा था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











