
तेज होगा किसान आंदोलन, 26 मार्च को भारत बंद का किया ऐलान
AajTak
15 मार्च को कॉरपोरेट विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाएगा. इस दौरान डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस व अन्य आवश्यक वस्तुओं के बढ़ रहे दामों के खिलाफ DM और SDM को ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.
दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों ने आंदोलन में तेजी लाने की नए सिरे से रणनीति तैयार की है. बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई. किसान नेता डॉक्टर दर्शन पॉल ने कहा कि नए कृषि कानून के खिलाफ जारी आंदोलन को 26 मार्च को 4 महीने पूरे होने जा रहे है. संगठन ने 26 मार्च को पूर्ण रूप से भारत बंद का ऐलान किया है. वहीं, 15 मार्च को कॉरपोरेट विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाएगा. इस दौरान डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस व अन्य आवश्यक वस्तुओं के बढ़ रहे दामों के खिलाफ DM और SDM को ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया जाएगा.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











