
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई, 4 लोगों की मौत एक घायल
AajTak
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह कलंब तालुका में नागपुर-तुलजापुर राजमार्ग पर हुई. उन्होंने बताया कि पीड़ित पंजाब से नांदेड़ में तख्त हजूर साहिब गुरुद्वारा जा रहे थे. कार ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई. घायल को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्चमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घायल को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह कलंब तालुका में नागपुर-तुलजापुर राजमार्ग पर हुई. उन्होंने बताया कि पीड़ित पंजाब से नांदेड़ में तख्त हजूर साहिब गुरुद्वारा जा रहे थे. कार ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि भजन कौर (60), बलवीर कौर (74), तेजिंद्र सिंह (39) और चालक सूरज सिंह (44) की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
ये भी पढ़ें- अहमदाबाद में Fortuner और Thar में जोरदार टक्कर, 3 की मौत एक घायल
'नागपुर-मुंबई समृद्धि हाइवे पर भीषण हादसा'
बतातें चलें कि 28 जून की रात 11 बजे महाराष्ट्र के जालना (Jalna) से गुजर रहे समृद्धि हाइवे पर भीषण हादसा हो गया था, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 10 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जानकारी के अनुसार, यह हादसा जालना इलाके में समृद्धि हाइवे पर कदावंची गांव के पास चैनल नंबर 371 मुंबई कॉरिडोर एरिया में हुआ.
'दो कारें आपस में टकराईं'

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.









