तेज धमाके से दहला इस्तांबुल, एक की मौत और कई घायल, वीडियो में बेसुध पड़े दिखे लोग
AajTak
तुर्की के शहर इस्तांबुल में रविवार को एक तेज धमाका हुआ. जिसमें एक की मौत हो गई. कई लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धमाका मध्य इस्तांबुल के तकसीम इलाके में एक व्यस्त पैदल मार्ग पर हुआ.
तुर्की के शहर इस्तांबुल में रविवार को एक तेज धमाका हुआ. जिसमें एक की मौत होने की सूचना है. वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धमाका मध्य इस्तांबुल के तकसीम इलाके में एक व्यस्त पैदल मार्ग पर हुआ. धमाके के समय मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और एंबुलेंस आदि बुलाई गई. पुलिस धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
#BREAKING: At least 11 people injured in explosion in Istanbul, Turkey pic.twitter.com/J7vVhVRtIF
— Amichai Stein (@AmichaiStein1) November 13, 2022
तुर्की की मीडिया ने बताया कि इस्तांबुल के बीचों-बीच एक व्यस्त इलाके में रविवार को जोरदार धमाका सुना गया, जिसमें लोगों के घायल होने की बात कही गई है. टेलीविजन चैनल एनटीवी ने बताया कि विस्फोट शाम 4:00 बजे (1300 जीएमटी) के आसपास हुआ. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में धमाके के समय लोग व्यस्त सड़क पर चलते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में एक जोरदार धमाका सुना जा सकता है, जिसके बाद पैदल चलने वालों को बचने के लिए दौड़ते देखा जा सकता है.
The Israeli Embassy in Turkey is trying to get in touch with all the Israeli citizens in Istanbul. pic.twitter.com/qz6GKNhi9S

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








