
तेज आग, पिघल रहा मेटल और शख्स बार-बार डाल रहा नंगा हाथ, VIDEO देख लोग हैरान
AajTak
एलन मस्क (Elon Musk) ने एक वायरल वीडियो (Viral Video) पर रिएक्ट किया है. वीडियो को 35 लाख से अधिक लोग देख चुके है.
दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पुराने वीडियो (Viral Video) पर रिएक्ट किया है. वीडियो देखने के बाद उन्होंने कहा है कि इसे घर पर ना आजमाएं. वायरल वीडियो में एक शख्स पिघलते हुए धातु को हाथों से छूता हुआ नजर आ रहा है. लावा जैसे गर्म पिघलते धातु को छूने के बाद भी उस शख्स के हाथों को कुछ नहीं होता.
इस वीडियो को ट्विटर पर Science girl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में एक शख्स पिघल रहे धातु को अपने हाथों से छूता हुआ दिखाई दे रहा है. वो शख्स धधकती धातु को दो बार छूता है और फिर कैमरे के सामने अपना हाथ दिखाता है कि वो जला नहीं है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 35 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. हजारों लोगों ने इसपर प्रतिक्रिया दी है.
वीडियो देख क्या बोले एलन मस्क?
इस वीडियो को देखने के बाद एलन मस्क ने कमेंट किया है. उन्होंने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से इस स्टंट को ना ट्राई करने की अपील की है. मस्क ने ट्विटर पर लिखा- 'इसे घर पर ना आजमाएं.' उनके इस कमेंट को 80 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.
“Don’t try this at home”
क्यों नहीं जला शख्स का हाथ?

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











