
तेजस्वी यादव सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात क्यों कर रहे हैं?
AajTak
वोटर अधिकार यात्रा के जरिए राहुल गांधी ने जो धाक जमाई थी, तेजस्वी यादव ने उसकी हवा निकालने की तैयारी कर ली है. सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही वो बिहार अधिकार यात्रा पर निकल रहे हैं - जिसमें विपक्ष के मुख्यमंत्री चेहरे पर कांग्रेस की खामोशी को जवाब देने की कोशिश भी लगती है.
तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. ऐसा दावा करने वाले तेजस्वी यादव अकेले नेता नहीं है, न ही पहली बार किसी ने ऐसी बात की है. प्रशांत किशोर, अरविंद केजरीवाल और मायावती सभी ने बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. लेकिन, हर किसी की घोषणा के पीछे अपनी अलग रणनीति है, और वजह भी है.
खास बात ये है कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ऐसे वक्त ये ऐलान किया है जब बिहार में विपक्ष के मुख्यमंत्री के चेहरे पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. और वो जगह भी महत्वपूर्ण है, जहां जाकर तेजस्वी यादव ने सभी सीटों पर खुद के चुनाव लड़ने की बात कही है. मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट पर फिलहाल कांग्रेस काबिज है - ध्यान देने वाली बात है कि तेजस्वी यादव को महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने में राहुल गांधी और उनकी बिहार टीम ही आनाकानी कर रही है.
बिहार चुनाव में विपक्ष के मुख्यमंत्री फेस को लेकर कांग्रेस की तरफ से साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहे जाने पर तेजस्वी यादव मौका देखकर अलग अलग तरीके से खुद ही अपने को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसी कोशिश तेजस्वी यादव की तरफ से वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी करते देखी गई, जिसमें राहुल गांधी भी साथ हुआ करते थे.
और राहुल गांधी के साथ वोटर अधिकार यात्रा पूरी करने के बाद अब अकेले नई यात्रा पर निकल रहे हैं - बिहार अधिकार यात्रा.
क्या ये सब सिर्फ कांग्रेस पर दबाव बनाने के लिए है, ताकि राहुल गांधी ने जो दबदबा कायम कर डाली है उसको काउंटर किया जा सके?
या फिर, तेजस्वी यादव चुनाव से पहले और वोटर अधिकार यात्रा के बाद बची कसर पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










