
तेजस्वी पहुंचे सिंगापुर, किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के दौरान पिता लालू के साथ रहेंगे मौजूद, सोमवार को है ऑपरेशन
AajTak
सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य अपने पिता को किडनी दान करेंगी. रोहिणी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था, ''हमने भगवान को नहीं देखा, लेकिन भगवान के रूप में मैंने अपने पिता को देखा है.''
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का सोमवार को सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट होगा. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ऑपरेशन के दौरान अपने पिता के साथ मौजूद रहने के लिए शनिवार रात सिंगापुर रवाना हो गए हैं. लालू के करीबी सहयोगी भोला यादव और तेजस्वी के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव भी उनके साथ रवाना हुए. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती भी राजद प्रमुख के साथ पहले से ही सिंगापुर में मौजूद हैं. पता हो कि लालू प्रसाद यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य अपने पिता को किडनी दान करेंगी.
जानकारी के मुताबिक, पिता लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी रोहिणी आचार्य को रविवार को अस्पताल में प्री-सर्जरी टेस्ट के लिए भर्ती कराया जाएगा, जिसके बाद सोमवार को किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन होगा.
रोहिणी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था, ''हमने भगवान को नहीं देखा, लेकिन भगवान के रूप में मैंने अपने पिता को देखा है.'' बता दें कि लालू प्रसाद यादव 25 नवंबर को राबड़ी देवी और मीसा भारती के साथ सिंगापुर के लिए रवाना हुए थे.
उधर, सिंगापुर रवाना होने से पहले तेजस्वी ने 5 दिसंबर को होने वाले कुर्हनी विधानसभा उपचुनाव के लिए जमकर प्रचार किया था. चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी ने इमोशनल कार्ड भी खेला और कहा कि अगर उनके पिता बिहार में होते तो बीजेपी को हराने के लिए कुर्हनी में प्रचार करने आते, लेकिन अपनी स्वास्थ्य स्थिति के कारण उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन के लिए सिंगापुर जाना पड़ा.
उप मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से महागठबंधन को वोट देने का आह्वान किया, क्योंकि उनका कहना था कि पिता लालू के स्वास्थ्य पर जीत का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और उपचुनावों में जीत की खुशी के बाद वह स्वत: ही ठीक हो जाएंगे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









