
तेजस्वी के घर ED की रेड के बाद कांग्रेस ने BJP को घेरा, खड़गे बोले- ये लोकतंत्र की हत्या का प्रयास
AajTak
लैंड फॉर जॉब स्कैम में CBI के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) का एक्शन शुरू हो गया है. ईडी ने दिल्ली-NCR में बेटे तेजस्वी यादव के साथ बेटियों चंदा, हेमा और रागिनी के यहां हुई ED की छापेमारी की है. इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या का कुटिल प्रयास कर रही है.
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर हुई ED की रेड के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या के कुटिल प्रयास कर रही है.
प्रवर्तन निदेशालय ने लैंड फॉर जॉब स्कैम के मामले में दिल्ली-NCR में बेटे तेजस्वी यादव के साथ बेटियों चंदा, हेमा और रागिनी के आवास पर छापेमारी की थी. इसके साथ ही बिहार में कई जगहों पर आरजेडी के कई नेताओं के यहां भी तलाशी ली गई थी.
ईडी की इस रेड के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि मोदीजी ने पिछले 14 घंटों से बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर ईडी को रखा है. खड़गे ने कहा कि उनकी प्रेग्नेंट पत्नी और बहनों को परेशान किया जा रहा है. लालू प्रसाद जी बूढ़े हैं, बीमार हैं, फिर भी मोदी सरकार ने उनके प्रति इंसानियत नहीं दिखाई. अब पानी सिर के ऊपर से निकल गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या का कुटिल प्रयास कर रही है.
खड़गे ने सवाल किया कि जब भगोड़े करोड़ों रुपये लेकर देश से भाग गये तब मोदी सरकार की एजेंसियां कहां थीं. उन्होंने कहा कि जब 'बेस्ट फ्रेंड' की दौलत आसमान छूती है, तो कोई जांच क्यों नहीं होती?" जनता इस तानाशाही का करारा जवाब देगी.
ईडी ने लालू प्रसाद की बेटियों रागिनी यादव, चंदा यादव और हेमा यादव, राजद के पूर्व विधायक सैयद अबु दोजाना, अमित कत्याल, नवदीप सरदाना और प्रवीण जैन के यहां छापेमारी की है.
ये भी देखें

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







