
तू शेर-ए-हिंद आगे बढ़, उड़ा दुश्मनों के सिर..., भारतीय सेना ने जारी किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का नया VIDEO, नेस्तनाबूद किए टेरर लॉन्च पैड्स
AajTak
नियंत्रण रेखा के करीब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकवादी लॉन्चपैड अतीत में भारतीय नागरिकों और सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने का केंद्र थे. भारतीय सेना ने त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करते हुए इन टेरर लॉन्चपैडों को उड़ा दिया है. इस तरह भारत के बहादुर जवानों ने आतंकवादी ढांचे और क्षमताओं को एक बड़ा झटका दिया है.
भारतीय सेना का 'ऑपरेशन सिंदूर' लगातार जारी है. 7 मई की रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 स्थानों पर एयर स्ट्राइक करके लश्कर, जैश और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद भारतीय सेना ने अब सीमा के पास स्थित टेरर लॉन्च पैड्स को मिट्टी में मिलाना शुरू किया है. इंडियन आर्मी ने आतंकी ठिकानों को तबाह करने का एक नया वीडियो जारी किया है. इस वीडियो के बैक ग्राउंड में 'कदम-कदम बढ़ाये जा, खुशी के गीत गाये जा... ये जिन्दगी है कौम की, तू कौम पे लुटाये जा' गीत बज रहा है और भारतीय जवान हेवी आर्टिलरी गन से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक-एक करके आतंकी ठिकनों को नेस्तनाबूद कर रहे हैं.
इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'भारतीय सेना ने आतंकवादी लॉन्चपैड को ध्वस्त कर दिया. 08 और 09 मई 2025 की रात को जम्मू और कश्मीर और पंजाब के कई शहरों में ड्रोन हमलों के प्रयास के पाकिस्तान के दुस्साहस के जवाब में, भारतीय सेना ने आतंकवादी लॉन्चपैडों पर समन्वित हमला किया और उन्हें नष्ट कर दिया. नियंत्रण रेखा के करीब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकवादी लॉन्चपैड अतीत में भारतीय नागरिकों और सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने का केंद्र थे. भारतीय सेना की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई ने आतंकवादी ढांचे और क्षमताओं को एक बड़ा झटका दिया है.'
यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' के जवाब में पाकिस्तान का ऑपरेशन 'बुनयान उल मरसूस', जानें क्या है इसका मतलब
OPERATION SINDOOR Indian Army Pulverizes Terrorist Launchpads As a response to Pakistan's misadventures of attempted drone strikes on the night of 08 and 09 May 2025 in multiple cities of Jammu & Kashmir and Punjab, the #Indian Army conducted a coordinated fire assault on… pic.twitter.com/2i5xa3K7uk
वंशीधर शुक्ल द्वारा लिखित और राम सिंह ठाकुरी द्वारा रचित 'कदम कदम बढ़ाये जा...' एक देशभक्ति गीत है, जो नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई में आजाद हिंद फौज के सेनानियों द्वारा गाया जाता था. इस गीत को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1942 में अंग्रेजों ने देशद्रोही बताकर भारत में प्रतिबंधित कर दिया था. अगस्त 1947 में देश की आजादी के बाद इस गीत से प्रतिबंध हटा लिया गया और तब से यह भारत में एक लोकप्रिय देशभक्ति गीत बन गया. एक दिन पहले बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया था. बीएसएफ के इस एक्शन में लश्कर के 7 आतंकी ढेर हो गए थे.
यह भी पढ़ें: भारत के पास है सुपर पावर बनने का सही मौका, ऑपरेशन सिंदूर को मिला सपोर्ट मिसाल है

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









