
तुर्की के बाद अब ये देश कश्मीर पर आया पाकिस्तान के साथ
AajTak
कश्मीर मुद्दे पर अलग-थलग पड़े पाकिस्तान को तुर्की के बाद अब अजरबैजान ने भी सपोर्ट किया है. अजरबैजान के राजदूत खजर फरहादोव ने कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुरूप कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का खुलकर समर्थन करता है. उन्होंने कहा कि 'अजरबैजान यूएन के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीर मुद्दे पर पूरी तरह से पाकिस्तान के साथ है. पाकिस्तान ने अजरबैजान की अखंडता से संबंधित सभी मामलों का खुलकर समर्थन किया है.'
कश्मीर मुद्दे पर अलग-थलग पड़े पाकिस्तान को तुर्की के बाद अब अजरबैजान ने भी सपोर्ट किया है. पाकिस्तान के प्रमुख अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में अजरबैजान के राजदूत खजर फरहादोव ने सोमवार को कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुरूप कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का खुलकर समर्थन करता है. रिपब्लिक ऑफ अजरबैजान की स्वतंत्रता की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फरहादोव ने कहा कि 'अजरबैजान यूएन के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीर मुद्दे पर पूरी तरह से पाकिस्तान के साथ है. पाकिस्तान ने अजरबैजान की अखंडता से संबंधित सभी मामलों का खुलकर समर्थन किया है और पाकिस्तान पहला ऐसा देश है जिसने अजरबैजान को मान्यता दी थी.'

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











