
तुर्की और सीरिया के बाद न्यूजीलैंड में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई तीव्रता
AajTak
तुर्की और सीरिया में तबाही मचाने के बाद अब न्यूजीलैंड में धरती हिली है. आज दोपहर आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6 मैग्नीट्यूट मापी गई है.
तुर्की और सीरिया में तबाही मचाने के बाद अब न्यूजीलैंड में धरती हिली है. भूकंप रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0 मैग्नीट्यूट मापी गई है. बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके वेलिंग्टन के दोनों द्वीपों में महसूस किया गया. भूकंप की शुरुआत एक बड़े झटके के साथ हुई जिसके बाद कम से कम 30 सेकेंड तक हल्के झटके महसूस किए गए.
USGS के मुताबिक, न्यूजीलैंड के समय के मुताबिक, भूकंप 15 फरवरी को 12 बजकर 08 मिनट पर आया था. इसका केंद्र जमीन के अंदर 74.3 किलोमीटर की गहराई में था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 मैग्नीट्यूड थी.
तुर्की और सीरिया में भूकंप से मची तबाही
बता दें कि इस वक्त तुर्की और सीरिया में भूकंप की वजह से तबाही मची हुई है. 6 फरवरी को आए भूकंप की वजह से दोनों देशों में 40 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है. तुर्की में एक के बाद एक भूकंप के पांच झटके महसूस किए गए थे. इससे भारी तबाही मची है. तुर्की में प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए भारत की ओर से भी मदद भेजी गई है.
एक ही दिन में पांच बार आया भूकंप
तुर्की में भूकंप का पहला झटका 6 फरवरी की सुबह 4.17 बजे आया था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मैग्नीट्यूड थी. भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्की का गाजियांटेप था. इससे पहले कि लोग इससे संभल पाते कुछ देर बाद ही भूकंप का एक और झटका आया, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मैग्नीट्यूड थी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











