
तुर्की अब तुर्की नहीं रहा! जानें क्यों बदल लिया नाम?
AajTak
तुर्की ने अपना नाम बदलकर तुर्किए कर दिया है. राष्ट्रपति रेचेप तैय्पप एर्दोआन ने अपने रिब्रांडिंग कैंपेन के तहत देश का नाम बदला है. एर्दोआन का कहना है कि ये नाम तुर्की के लोगों की संस्कृति, सभ्यता और मूल्यों का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व और अभिव्यक्ति है.
बुधवार को संयुक्त राष्ट्र ने तुर्की का नाम बदलकर तुर्किए (Turkiye) करने के फैसले को मंजूरी दे दी. तुर्की को अब तुर्किए नाम से जाना जाएगा. तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोआन ने पिछले दिसंबर में अपना रिब्रांडिंग कैंपेन चलाया था. देश का नाम बदलने को लेकर एर्दोआन ने कहा था कि तुर्किए तुर्की के लोगों की संस्कृति, सभ्यता और मूल्यों का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व और अभिव्यक्ति है.
तुर्की की भू-राजनीतिक भूमिका बढ़ती जा रही है. इसे देखते हुए तुर्की अपनी छवि को लेकर और अधिक सचेत हो गया है. राष्ट्रपति एर्दोआन इस बात को लेकर अब अधिक संवेदनशील दिखते हैं कि तुर्की को विश्व में कैसे देखा जा रहा है. अपनी राष्ट्रवादी प्रवृति के कारण उन्हें ये रास नहीं आया कि उनके देश का नाम तुर्की (तुर्की में लोग अपने देश को टर्की कहते हैं) टर्की नामक एक चिड़िया से मेल खाता है.
टर्की चिड़िया का नाम तुर्की के नाम पर ही रखा गया है. इन पक्षियों को सबसे पहले तुर्की से यूरोप लाया गया था.
एर्दोआन के रिब्रांडिंग कैंपेन के दौरान ही तुर्की के सरकारी चैनल टीआरटी वर्ल्ड ने देश के नाम को तुर्किए कहना शुरू कर दिया था. नाम बदलने के पीछे कारण ये दिया गया था कि कैंब्रिज डिक्शनरी में टर्की/तुर्की का अर्थ पराजित या बेवकूफ होता है.
इसी तरह कई और देशों ने भी अपने नाम में कुछ कारणों से बदलाव किए हैं जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं-
नीदरलैंड्स (The Netherlands)

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









