
'तुम लोगों ने मोदी को सिर पर चढ़ा रखा है...', पहलगाम में पर्यटकों पर गोली बरसाते वक्त बोला आतंकी
AajTak
पहलगाम के आतंकी हमले के प्रत्यक्षदर्शियों ने जो बताया है वो बेहद परेशान करने वाला और डराने वाला है. महाराष्ट्र के पुणे से पहलगाम घूमने आईं आसावरी ने आजतक से कहा कि, 'आतंकी लोकल पुलिस की वर्दी में थे और मास्क भी पहने हुए थे. उन्होंने बताया, 'हमलावरों ने सिर्फ पुरुषों को निशाना बनाया और खास तौर पर हिंदुओं से जबरन कलमा पढ़वाने की कोशिश की.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की घटना सामने आई है. चश्मदीदों के मुताबिक हथियारों से लैस आतंकियों ने लोगों से नाम पूछा, कलमा पढ़ने को कहा और फिर उन पर फायरिंग कर दी. इस दुर्दांत घटना में 26 लोगों की मौत की बात कही जा रही है तो वहीं 20 से अधिक घायल हुए हैं. सामने आया है कि आतंकियों ने पर्यटकों से कहा कि 'तुम लोगों ने मोदी को सिर चढ़ा रखा है.'
महाराष्ट्र डिप्टी सीएम शिंदे ने दिए सहायता के निर्देश महाराष्ट्र की पुणे निवासी पर्यटक जो कि हमले की चश्मदीद भी हैं, उन्होंने आजतक से मौका-ए-वारदात का खौफनाक सच शेयर किया है. उधर, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के पर्यटकों की सुरक्षा और उनकी हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं.
पहलगाम के आतंकी हमले के प्रत्यक्षदर्शियों ने जो बताया है वो बेहद परेशान करने वाला और डराने वाला है. महाराष्ट्र के पुणे से पहलगाम घूमने आईं आसावरी ने आजतक से कहा कि, 'आतंकी लोकल पुलिस की वर्दी में थे और मास्क भी पहने हुए थे. उन्होंने बताया, 'हमलावरों ने सिर्फ पुरुषों को निशाना बनाया और खास तौर पर हिंदुओं से जबरन कलमा पढ़वाने की कोशिश की. जो नहीं पढ़ पाए, उन्हें गोली मार दी गई.
पीड़िता ने बताया खौफनाक सच पीड़िता आसावरी के मुताबिक, 'मेरे सामने मेरे पापा को तीन गोलियां मारी गईं. मेरे चाचा को भी गोली मारी गई. हम टेंट के पीछे छिपे हुए थे. जो लोग लोकल थे उन्होंने उन्हें डराया, उनको देखकर हम डर गए और हमने भी कलमा पढ़ा और हम वहां से भागकर दूर पहुंचे और घोड़ों से भागकर अपनी जान बचाई.' आतंकियों ने बिल्कुल मुंबई के 26/11 वाले अंदाज में हमला किया था.
आतंकियों ने पीएम मोदी के नाम पर धमकाया पीड़ित ने आगे बताया, "आतंकियों ने हमें 'मोदी जी के नाम पर धमकाया और कहा कि 'तुम लोगों ने मोदी को सिर पर चढ़ा रखा है, उसकी वजह से हमारा मजहब खतरे में है. घटनास्थल पर 50 से अधिक लोग मौजूद थे. घटना के बाद सेना ने लोगों को रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया. कुछ स्थानीय लोगों ने भी मदद की, जिसके कारण हम लोग सुरक्षित नीचे आ सके. हालांकि, उनके पिता और चाचा की स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. एक सूत्र के मुताबिक उनका इलाज किया जा रहा है.
घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सैनिक को निर्देश दिए हैं कि घायल और मृतकों के परिजनों को तत्काल हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाए, साथ ही, उन्होंने एक वरिष्ठ नोडल अधिकारी को समन्वयक नियुक्त करने का आदेश भी दिया है, ताकि पीड़ितों को राज्य सरकार की ओर से त्वरित सहायता मिल सके. फिलहाल स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबल पूरे मामले की जांच में जुटे हैं.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







