
'तुम बहुत सुंदर हो...' फ्लाइट में शराब के नशे में यात्री ने किया मेल अटेंडेंट को KISS
AajTak
डेल्टा एयरलाइन की फ्लाइट के अंदर एक मेल अटेंडेंट के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है. एक यात्री ने अटेंडेंट को जबरन गले पर किस कर लिया. यात्री शराब के नशे में था और जांच के दौरान उसने कहा कि मुझे कुछ याद नहीं मैं एक वाइन पीकर सो गया था.
फ्लाइट में पेशाब कांड से लेकर लड़ाई-झगड़े और डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. इसी कड़ी में हाल में फ्लाइट के भीतर यौन शोषण का एक मामला सामने आया है. डेल्टा एयरलाइंस के विमान में बैठकर अलास्का जा रहे शख्स पर फ्लाइट अटेंडेंट के गले पर किस करने और कैप्टन की फूड ट्रे तोड़ने का आरोप लगा है.
'इसीलिए मैं तुम लोगों को पसंद करता हूं'
न्यू यॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार, मिनेसोटा से 10 अप्रैल की इस फ्लाइट में 61 साल के फर्स्ट क्लास पेसेंजर डेविड एलन बर्क ने एक पुरुष फ्लाइट अटेंडेंट को गले पर किस कर लिया. दरअसल, फ्लाइट में टेकऑफ से पहले डेविड को ड्रिंक दिया जाना था. ड्रिंक मांगने पर टीसी नाम के फ्लाइट अटेंडेंट ने उन्हें बताया कि रेड वाइन सर्व करने का टाइम आउट हो गया है. इसपर डेविड ने कहा, 'ठीक है, इसलिए मैं तुम लोगों को पसंद करता हूं. मुझे मेरा प्री डिपारचर ड्रिंक क्यों नहीं मिल सकता?'
'तुम कितने सुंदर हो, किस कर लूं?'
इसके बाद टीसी ने फ्लाइट टेकऑफ करने के बाद डेविड को ड्रिंक सर्व की. बाद में अटेंडेंट डेविड की ट्रे लेने के लिए वापस आया तो डेविड ने उससे हाथ मिलाया और उसके पीछे-पीछे चल पड़ा. उसने टीसी से कहा- ओह तुम कितने सुंदर हो. इस पर अटेंडेंट ने कहा- थैंक यू. फिर डेविड ने कहा- क्या मैं तुम्हें किस कर सकता हूं? टीसी ने जवाब दिया- नहीं, थैंक यू. डेविड ने कहा- ठीक है केवल गले पर. इसके बाद डेविड ने टीसी के गले को कसकर पकड़ा और जबरन किस कर लिया.
तोड़ डाली कैप्टन की मील ट्रे

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












