
तापमान में गिरावट, हीटवेव से राहत... देशभर में 9 अप्रैल तक दो पश्चिमी विक्षोभ का असर
AajTak
देशभर में दो पश्चिमी विक्षोभ मौसम का पूरा मिजाज बदलने वाले हैं. कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के साथ तापमान में गिरावट दर्ज होगी. हालांकि यह बदलाव राहत के साथ चुनौती भी लाएगा, क्योंकि तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं जनजीवन और फसलों पर असर डाल सकती हैं.
देशभर में मौसम का रुख बदला बदला है. मार्च के आखिर के बाद अब अप्रैल की शुरुआत में भी कई हिस्सों में तेज गर्मी और हीटवेव जैसी स्थिति से राहत मिल रही है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों की वजह से पूरे देश में प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज हो रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.
दरअसल, अप्रैल के पहले हफ्ते में एक नहीं बल्कि दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जो अलग-अलग समय पर देश के मौसम को प्रभावित करेंगे. पहला सिस्टम 3 से 5 अप्रैल के बीच असर दिखा रहा है, जबकि दूसरा 7 से 9 अप्रैल के बीच एक बार फिर बारिश और आंधी की गतिविधियों को बढ़ाएगा. इन दोनों सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से उत्तर, मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.
उत्तर-पश्चिम भारत जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. मध्य प्रदेश में भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा, जहां बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं.
मौसम का असर धीरे-धीरे पूर्वी और मध्य-पूर्वी राज्यों तक भी पहुंचेगा. छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और ओडिशा में 6 से 8 अप्रैल के बीच मौसम सक्रिय रहेगा और यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इसके बाद 7 से 9 अप्रैल के बीच पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज बारिश और आंधी की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.
दक्षिण भारत भी इस बदलाव से अछूता नहीं रहेगा. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में प्री-मॉनसून बारिश की शुरुआत होगी, जिससे वहां के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है.
लगातार आ रहे इन पश्चिमी विक्षोभों की वजह से सबसे बड़ा असर तापमान पर पड़ेगा. कई इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ सकता है और हीटवेव की स्थिति फिलहाल टल जाएगी. ठंडी हवाओं और बादलों की वजह से मौसम सुहावना बना रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है. उनकी जगह यह पोस्ट राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल दे दी है. पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह जानकारी दी. लेटर में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है. ऐसे में सवाल है कि क्या राघव चड्ढा पॉलिटिकल ब्रांडिंग के चक्कर में नपे? देखें पंजाब आजतक.

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी में बदलाव करते हुए दो बड़े फैसले लिए हैं. पहला, विदेशी ब्रांडेड दवाओं पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता है, अगर कंपनियां दवाओं की कीमत कम नहीं करतीं और उत्पादन अमेरिका में शिफ्ट नहीं करतीं. दूसरा, स्टील और एल्युमिनियम जैसे मेटल उत्पादों के टैक्स नियमों में बदलाव किया गया है. कई उत्पादों पर टैक्स घटाया गया है और टैक्स वसूलने का तरीका भी बदला गया है.

मिडिल ईस्ट में जंग के साइड इफेक्ट देश में दिख रहे हैं. महाराष्ट्र सरकार ने गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच केरोसिन बांटने का फैसला लिया है. अब सरकारी राशन की दुकानों पर एक राशन कार्ड यानी एक परिवार को 3 लीटर केरोसिन मिलेगा. जिससे अगर सिलेंडर ना मिलें तो जरूरतमंद परिवारों के घर में चूल्हे जलते रहें. देखें मुंबई मेट्रो.










