
'तुम्हें ठेकेदार से हफ्ता मिल रहा क्या?' MP में हाईवे की बदहाली, खुद भुगता दर्द तो अफसरों पर भड़के गडकरी
AajTak
नेशनल हाईवे-46 का बैतूल से इटारसी तक का 73 किमी हिस्सा अब सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि लोगों की वर्षों पुरानी पीड़ा बन चुका है। हाल ही में इसी बदहाल सड़क से गुजरने पर केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एक कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच से NHAI के अधिकारियों की क्लास लगा दी.
बैतूल से इटारसी के बीच की सड़क जो कभी विकास की रफ़्तार बढ़ाने के लिए बनी थी, आज लोगों की पीड़ा बन चुकी है. सालों से इस 73 किलोमीटर के सफ़र में जनता गड्ढों, अधूरे पुलों और खराब सड़क पर जूझ रही है लेकिन जब यही दर्द देश के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने खुद महसूस किया, तो मंच से ही उन्होंने NHAI के अफसरों की क्लास ले ली.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 28 अक्टूबर को दिए अपने बयान में कहा, "बैतूल से इटारसी के बीच में एक 8 किलोमीटर सड़क 6-7 साल से फॉरेस्ट के कारण बंद पड़ा हुआ है और रास्ते की क्वालिटी भी बैतूल के आगे ठीक नहीं थी. जब मैनें पीडी और आरओ को बुलाया तो... मैनें पूछा उनसे कि आपको क्वालिटी दिखती नहीं है क्यों... मैनें पूछा क्यों महीना में हफ्ता मिल रहा है क्या तुमको कांट्रैक्टर से. क्यों नहीं ठीक किया..."
दरअसल, 25 अक्टूबर को नितिन गडकरी अपने परिवार के साथ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व आए थे. इस दौरान वे बैतूल-इटारसी हाईवे से होकर गुजरे थे. अफसरों को इसकी भनक पहले ही मिल गई थी.
लिहाजा गडकरी के दौरे से ठीक पहले भारी बारिश में ही सड़क बनाने की कोशिशें भी की गईं, जिसका वीडियो भी आप देख सकते हैं. लेकिन इसके बावजूद सड़क की बदहाल हालत नितिन गडकरी से छिपी नहीं.
गडकरी का गुस्सा सिर्फ़ नाराज़गी नहीं था, बल्कि उस सच्चाई का आईना था जिसे जनता बरसों से झेल रही है. इसी हाईवे पर जहां सड़क बन चुकी है, वहां भी कई जगहों पर हालात इतने खराब हैं कि सड़क के नीचे की गिट्टी बाहर निकल आई है.
देखें आजतक की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट:-

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










