
'तुम्हारा वजन बढ़ गया है', डिलीवरी के बाद चारू असोपा को नहीं मिला काम, बयां किया दर्द
AajTak
चारू असोपा काफी वक्त से पर्दे से दूरी बनाए हैं. वो एक यूट्यूबर भी हैं और वीडियोज के जरिये फैंस से कनेक्शन बनाए हुए हैं. बेटी जियाना की डिलीवरी के बाद चारू टीवी पर कमबैक को तैयार हैं. नई शुरूआत से पहले एक्ट्रेस को अपने स्ट्रगल डेज याद आए हैं.
राजीव सेन से अलग होने के बाद चारू असोपा अब एक्टिंग की दुनिया में कमबैक करने वाली हैं. नए शो जौहर में चारू असोपा को हटकर अंदाज में देखा जाएगा. बेटी जियाना के जन्म के बाद चारू नई शुरूआत को तैयार हैं. नए सफर से पहले चारू को अपने बीते दिन याद आए हैं. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने रिजेक्शन अपना दर्द बयां किया है.
बढ़े वजन के लिये चारू हुईं रिजेक्ट चारू असोपा काफी वक्त से पर्दे से दूरी बनाए हैं. वो एक यूट्यूबर भी हैं और वीडियोज के जरिये फैंस से कनेक्शन बनाए हुए हैं. ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में चारू ने करियर में आए उतार-चढ़ाव पर बात की है. चारू कहती हैं, 'हाल ही मैं ऑडिशन देना शुरू किया. मैं जिन लोगों के साथ काम कर चुकी हूं, उन्होंने मुझे कहा कि मेरा वजन बढ़ गया है. सभी को पता है कि पहले मैं बहुत पतली थी. अब जब वो मुझे देखते थे, तो सबसे पहले ही कहते हैं, ओह, तुम्हारा वजन बढ़ गया है.'
हालांकि, लोगों के कमेंट्स से चारू का आत्मविश्वास नहीं टूटा. वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ काम की तलाश में घर के बाहर निकलीं. चारू कहती हैं, ' जब मुझे मेरे वजन के लिये बोला गया, तो एहसास हुआ कि मेरी बॉडी बदल रही है. मैंने वर्कआउट करना शुरू किया. अब मुझे तारीफ मिलती है.' लोग कहते हैं ' आपकी बेटी एक साल की और वापस शेप में आ रही हैं. सुनकर अच्छा लगता है. इससे मुझे कॉन्फिडेंस मिलता है.'
बदल रही है इंडस्ट्री चारू असोपा का कहना है कि अब इंडस्ट्री में चीजें बदल रही हैं. एक्ट्रेसेज को इस मानसिकता के साथ कास्ट नहीं किया जा रहा कि वो शादीशुदा हैं. या फिर बच्चे हैं, तो वो सिर्फ मां की भूमिका निभा सकती हैं. चारू कहती हैं, ' बहुत सी एक्ट्रेसेज हैं जो शादीशुदा हैं और मां बन चुकी हैं, फिर भी वो इंडस्ट्री में काम कर रही हैं.' एक्ट्रेस ने करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और दीपिका पादुकोण का उदाहरण भी दिया. वो कहती हैं कि ' ये सभी एक्ट्रेस फिट और खूबसूरत हैं. इनकी मेहनत भी साफ नजर आती है.'
चारू नये शो में वो एक ऐसा किरदार निभाने जा रही हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











