'तुम्हारा पति बौखला रहा है, नहीं बचेगा', कोविड मरीज की पत्नी की अस्पताल में आपबीती
AajTak
कोरोना महामारी के चलते देश का स्वास्थ्य सिस्टम चरमरा चुका है. कई लोगों को ना केवल इस खतरनाक वायरस से बल्कि अस्पतालों की लापरवाही का सामना भी करना पड़ रहा है. बिहार के कुछ अस्पतालों की भी ऐसी ही सच्चाई सामने आई है. सॉफ्टवेयर इंजीनियर व्यक्ति की पत्नी ने अपनी दर्दनाक आपबीती सुनाई.
कोरोना महामारी के चलते देश का स्वास्थ्य सिस्टम चरमरा चुका है. कई लोगों को ना केवल इस खतरनाक वायरस से बल्कि अस्पतालों की लापरवाही का सामना भी करना पड़ रहा है. बिहार के कुछ अस्पतालों की भी ऐसी ही सच्चाई सामने आई है. सॉफ्टवेयर इंजीनियर व्यक्ति की पत्नी ने अपनी दर्दनाक आपबीती सुनाई. भागलपुर में रहने वाली रुचि शर्मा की कहानी डराने वाली है. वे पिछले 26 दिनों से भागलपुर से पटना के कई अस्पतालों में अपने पति के इलाज के लिए दर-दर ठोकरें खाती रहीं. उन्होंने ना केवल अपने पति के लिए ऑक्सीजन को ब्लैक में खरीदा बल्कि अस्पताल के एक कर्मचारी ने उनका शारीरिक शोषण करने की भी कोशिश की. आजतक के साथ खास बातचीत में रुचि शर्मा काफी इमोशनल होकर बोलीं कि 9 अप्रैल को मेरे पति रोशन को सर्दी बुखार हुआ. इलाज के लिये उन्हें भागलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उन्हें ऑक्सीजन दी गई थी लेकिन इसके बावजूद उनके हालात खराब हो रहे थे. इसके बाद मुझे पता चला कि उन्हें सिर्फ मास्क लगाया गया था और उन्हें ऑक्सीजन की सप्लाई दी ही नहीं गई थी.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












