
'तुमने मुझ जैसी मुस्कुराती लड़की को...' लिखकर लेडी डॉक्टर ने दी जान, रूस से MBBS करने वाला पति करता था चरित्र पर संदेह
AajTak
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (chhatrapati sambhajinagar) में दुखद घटना सामने आई है. यहां 26 साल की लेडी डॉक्टर ने पति से परेशान होकर अपनी जिंदगी खत्म कर डाली. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पति को लेकर कई बातें लिखी हैं. लेडी डॉक्टर की शादी पांच महीने पहले ही हुई थी. पति चरित्र पर संदेह करता था. उसने रूस से एमबीबीएस किया था, व अस्पताल खोलना चाहता था, इसके लिए पैसों को लेकर भी दबाव बनाता था.
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (chhatrapati sambhajinagar) में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पति के उत्पीड़न से परेशान होकर 26 साल की नवविवाहित डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 26 वर्षीय डॉक्टर प्रतीक्षा भुसारे की शादी पांच महीने पहले हुई थी. प्रतीक्षा छत्रपति संभाजीनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर थीं. प्रतीक्षा ने रविवार को अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि प्रतीक्षा ने अपने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सात पन्नों का नोट छोड़ा है. नोट में इस घटना के लिए पति को जिम्मेदार ठहराया गया है.
यह भी पढ़ें: शादी से नाखुश था सॉफ्टवेयर इंजीनियर! पहले बहन और भांजे-भांजियों को उतारा मौत के घाट, फिर कर ली आत्महत्या
डॉक्टर के परिजनों की शिकायत के आधार पर दहेज हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति के खिलाफ सिडको पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. सात पन्नों के सुसाइड नोट में पति द्वारा किए गए उत्पीड़न की बातें लिखी हैं. डॉक्टर ने लिखा है कि पति कैरेक्टर पर सवाल उठाता था और वह मेरे फोन कॉल का रिकॉर्ड देखने के साथ ही मैसेज भी चेक करता था.
डॉक्टर प्रतीक्षा की शादी इसी साल 27 मार्च को हुई थी. महिला डॉक्टर के पिता ने आरोप लगाया है कि बेटी की शादी के बाद से उसका पति लगातार दहेज में पैसों का दबाव बना रहा था. उसने रूस से एमबीबीएस किया था, वह अपना अस्पताल खोलना चाहता था, इसी को लेकर वह पैसों के लिए प्रताड़ित कर रहा था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











