
तीस्ता विवाद पर बोले विदेश सचिव- दोनों देशों में जल्द समाधान को लेकर बनी सहमति
AajTak
विदेश सचिव ने बताया कि बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने भारत की पड़ोस नीति 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति की सराहना की है. इस बीच पीएम मोदी और शेख हसीना ने 6 दिसंबर को 'मैत्री दिवस' मनाने फैसला किया. इसी तारीख को भारत ने बांग्लादेश को अपनी मान्यता दी थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने 2 दिन की विदेश यात्रा पर गए थे. इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 5 समझौते हुए और कई चीजों की शुरुआत का ऐलान किया गया. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि दोनों देशों के बीच तीस्ता विवाद को लेकर भी चर्चा हुई और इसके जल्द समाधान को लेकर सहमति बनी. Had a productive meeting with (Bangladesh) PM Sheikh Hasina. We reviewed the full range of India-Bangladesh relations and discussed ways to deepen economic and cultural linkages in the times to come: PM Narendra Modi pic.twitter.com/W6xlyc9xaC पीएम मोदी और बांग्लादेश की समकक्ष शेख हसीना के बीच शनिवार को शिखर वार्ता हुई. वार्ता के बाद भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने पीसी में कहा कि तीस्ता नदी विवाद को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई. शेख हसीना ने तीस्ता मामले को उठाया, जिस पर भारत की ओर से सभी हितधारकों से चर्चा कर शीघ्र समाधान के लिए सहमति जताई गई.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











