
तीन स्क्रीन वाला Huawei Mate XTs हुआ लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ आता है ये फोन
AajTak
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Huawei ने अपना नया ट्रिपल फोल्ड फोन लॉन्च कर दिया है. इस फोन को आप तीन स्क्रीन साइज में इस्तेमाल कर सकते हैं. पहला पूरे फोन के फोल्ड होने पर, दूसरा आधा अनफोल्ड होने पर और तीसरा फोन के पूरा अनफोल्ड होने पर. ये स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ आता है, जो फिलहाल चीन में उपलब्ध है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Huawei ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो डिजाइन के मामले में खास है. ब्रांड ने लेटेस्ट ट्राई फोल्ड फोन Huawei Mate XTs को चीन में इंट्रोड्यूस किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. ये डिवाइस Kirin 9020 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 16GB RAM मिलता है.
स्मार्टफोन HarmonyOS 5.1 पर काम करता है. हैंडसेट को पावर देने के लिए 5600mAh की बैटरी इस्तेमाल की गई है. ब्रांड पहले भी एक ट्राई फोल्ड फोन लॉन्च कर चुका है और किसी दूसरी कंपनी ने अब तक ऐसे डिजाइन वाला फोन लॉन्च नहीं किया है. आइए जानते हैं हुवावे के लेटेस्ट फोन की खास बातें.
Huawei Mate XTs में 6.4-inch का डिस्प्ले सिंगल स्क्रीन मोड में मिलता है. वहीं डुअल स्क्रीन मोड में 7.9-inch का डिस्प्ले मिलता है, जबकि 10.2-inch का डिस्प्ले फोन को पूरी तरह से अनफोल्ड करने पर मिलेगी. ये डिस्प्ले LTPO OLED पैनल होगा.
स्मार्टफोन Kirin 9020 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलता है. हैंडसेट HarmonyOS 5.1 पर काम करता है. इसमें M-Pen 3 स्टायलस का सपोर्ट मिलता है. इसका इस्तेमाल आप रिमोट की तरह भी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Huawei Watch Fit 4 सीरीज लॉन्च, ECG से हार्ट रेट मॉनिटरिंग तक मिलेंगे कई फीचर्स, जानिए कीमत
फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 40MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12MP का पेरिस्कोप लेंस मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है. स्मार्टफोन 5600mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 66W की वायर्ड, 50W की वायरलेस और 7.5W की रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












